फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2023 Date: कब से शुरू होगा रमजान का महीना? जानें इससे जुड़ी खास बातें

Fri, 10 Mar 2023 12:28 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Ramadan 2023 Date know when the month of ramjaan starts and importance in Hindi
कब शुरू होगा रमजान का महीना? - फोटो : amar ujala

Ramadan Kab Hai 2023: रमजान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है। मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है।  रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं।  अरबी शब्दकोश में उपवास को सौम कहा जाता है, इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहते हैं। फारसी में उपवास को रोजा कहते हैं।  रोजा शुरू होने से पहले सुबह कुछ खाया जाता है जिसे सहरी कहते हैं। इसके बाद शाम को सूर्यास्त के बाद रोजा खोल कर खाते हैं जिसे इफ़्तारी कहते हैं।  इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के महीने में अल्लाह से पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं। इसलिए ये महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं कब शुरू होगा रमजान का पवित्र महीना और इससे जुड़ी खास बातें। 

Ramadan 2023 Date know when the month of ramjaan starts and importance in Hindi
कब शुरू होगा रमजान का महीना? - फोटो : अमर उजाला

इस तारीख से शुरू हो सकता है माहे रमजान
भारत में रमजान का महीना कब शुरू होगा इस बात को लेकर हर वर्ष थोड़ी भ्रम की स्थिति रहती है। दरअसल इस्लामिक महीने की शुरुआत चांद देखने से होती है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रज़्जब सातवां महीना और शआबान आठवां महीना होता है। और उसके बाद नवां महीना रमजान कहलाता है। शआबान कभी 28, कभी 29 तो कभी 30 दिन का भी होता है। अगर शआबान का महीना 29 दिनों का है तो रमजान 23 मार्च 2023 से शुरू होगा। यानी अगर भारत में 22 मार्च को चांद दिखाई देता है तो 23 मार्च से रमजान मास की शुरूआत मानी जाएगी। अगर 22 मार्च को चांद नहीं दिखा तो, 30 दिनों के महीने देखते हुए रमजान मास 24 मार्च से शुरू हो जाएगा।

Ramadan 2023 Date know when the month of ramjaan starts and importance in Hindi
कब शुरू होगा रमजान का महीना? - फोटो : istock

रमजान का महत्व 
रमजान का महीना काफी पवित्र माना जाता है। कहते हैं इस महीने में जितनी हो सके जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। पवित्र कुरान के अनुसार रमजान के पवित्र महीने में ही अल्लाह ने पैगम्बर साहिब को अपना दूत चुना था। रमजान के महीने में मन को भी शुद्ध रखना जरूरी है, तभी रोजा पूरा होता है। रोजा रखने के दौरान संयम का तात्पर्य है कि आंख, नाक, कान, जुबान को नियंत्रण में रखा जाना। रोजा रखने के लिए मुस्लिम लोग रोज सूरज उगने से पहले सहरी और शाम को इफ्तार के समय रोजा खोलते हैं और यह क्रम पूरे महीने चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2023 Date know when the month of ramjaan starts and importance in Hindi
कब शुरू होगा रमजान का महीना? - फोटो : istock

रोजेदारों को रखना चाहिए इन नियमों का ध्यान 
रमजान के महीने में रोजेदारों को कुछ सख्त नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो नियम। 

  • रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज बहुत जरूरी बताई गई है। 
  • रमजान के पवित्र महीने में ईद से पहले जकात यानी दान बेहद जरूरी बताया गया है। जकात में अपने सालभर की कमाई का ढाई फीसदी हिस्सा जरूरतमंदों को दान करना होता है।  
  • रोजेदार को  ही नहीं इस महीने इबादत करने वाले हर शख्स को अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए। 
विज्ञापन
Ramadan 2023 Date know when the month of ramjaan starts and importance in Hindi
कब शुरू होगा रमजान का महीना? - फोटो : Pexels

इन कामों को भूलकर भी न करें 

  • अगर रोजा रखा है तो रोजेदारों को सूरज डूबने के बाद होने वाली मगरिब अजान के पहले कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए। 
  • अगर आपने रोजा रखा है, तो इस दौरान आपके लिए संगीत सुनने की भी मनाही है। 
  • किसी के प्रति बुरी भावना न रखें, किसी के दिल को ठेस न पहुंचाएं, न ही गलत गतिविधियों में शामिल हों।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed