Happy Holi 2023 Wishes Quotes Wallpaper Images Greeting Whatsapp Status: पूरे देश में होली की धूम नजर आ रही है। होलिका दहन का दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर पड़ता है और यह हिन्दू नववर्स का अंतिम दिन भी होता है। रंगों का उत्सव होली एक सांस्कृतिक,धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। होली आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्योहार है। परिवार को समाज से जोड़ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। होली उन त्योहारों में से एक है जो सभी धार्मिक भेदभावों को भूलकर खेला जाता है। यह त्योहार भाईचारे और समानता के संदेश को बढ़ावा देता है। होली के अवसर आप एक दूसरों को होली की शुभकामना संदेश भेजकर रंगों के उत्सव को बड़े उमंग और उत्साह के साथ मनाएं।
Happy Holi Wishes 2023: होली के शुभकामना संदेश करें साझा, प्रियजन को दें रंग पर्व की बधाइयां
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ।
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली ।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
फाल्गुन की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
होली के खूबसूरत रंगों की तरह
आपको और आपके पूरे परिवार को
हमारी तरफ से बहुत बहुत रंगों और भरी उमंगो भरी शुभकामनाएं
होली की शुभकामनाएं !
कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव
आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 2023।