Kab hai Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से देशभर में गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। इस दिन को भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, इस शुभ अवसर पर भक्तजन अपने घर गणपति जी को लाते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान गणेश जी की स्थापना से लेकर पूजा-पाठ, भोग-व्रत और विसर्जन तक कई नियमों का पालन भी किया जाता है। हालांकि, गणेश जी की स्थापना के बाद भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार डेढ़, तीसरे , पांचवें या अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति का विसर्जन करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गणेश चतुर्थी कब है और बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।
{"_id":"6a9e519e35ebbd8e710e0aa7","slug":"kab-hai-ganesh-chaturthi-2026-date-shubh-muhurat-for-ganesh-sthapna-and-visarjan-date-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 या 14 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी ? जानें डेट और बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
13 या 14 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी ? जानें डेट और बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक शुभ मुहूर्त
Mon, 07 Sep 2026 11:53 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:53 AM IST
सार
Ganesh Chaturthi 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से देशभर में गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। इस पावन अवसर पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2026
- फोटो : AI
Ganesh Chaturthi 2026
- फोटो : freepik
गणेश चतुर्थी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन 15 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को ही मनाया जाएगा। इसी दिन गणपति जी की स्थापना की जाएगी। गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा।
Ganesh Chaturthi 2026
- फोटो : freepik
15 सितंबर 2026-डेढ़ दिन गणेश विसर्जन
- दोपहर 12:16 बजे से 1:48 बजे तक अमृत चौघड़िया।
- दोपहर 3:21 बजे से 4:53 बजे तक शुभ चौघड़िया।
- शाम 6:26 बजे से 7:53 बजे तक लाभ चौघड़िया।
विश्वकर्मा पूजा 2026: सितंबर में कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और लाभ
कुशाग्रहणी अमावस्या कब पड़ेगी? जानें कुशा ग्रहण करने की सही तिथि, विधि और महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2026
- फोटो : freepik
16 सितंबर 2026 -तीसरे दिन गणेश विसर्जन
- सुबह 10:43 बजे से 12:16 बजे तक शुभ चौघड़िया।
- दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:25 बजे तक चर और लाभ चौघड़िया।
- शाम 7:53 बजे से रात 12:16 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2026
- फोटो : freepik
18 सितंबर 2026 - पांचवें दिन गणेश विसर्जन
- सुबह 6:07 बजे से 10:43 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया।
- दोपहर 12:15 बजे से 1:47 बजे तक शुभ चौघड़िया।
- शाम 4:51 बजे से 6:23 बजे तक चर चौघड़िया।