फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2025 Wishes: राम नवमी के अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये चुनिंदा शुभकामना संदेश

Sun, 06 Apr 2025 09:07 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 06 Apr 2025 09:07 AM IST
सार

Happy Ram Navami Wishes and Images : आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस पावन दिन पर अपने अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं और अपनों का दिन और खास बना सकते हैं।

विज्ञापन
Ram Navami Hindi Wishes Shubhkamnaye Images SMS Messages Shayari WhatsApp and Facebook Status
राम नवमी - फोटो : freepik.com

Ram Navami 2025 Wishes: आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है, जिसे राम नवमी के रूप में बहुत ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप की पूजा के साथ-साथ भगवान श्रीराम की आराधना भी की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र के संयोग पर यह पावन पर्व आता है।



राम नवमी का त्योहार भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन भक्तगण श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और घरों में भजन-कीर्तन भी करते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को बधाई संदेश भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इस पावन दिन पर अपने अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं और अपनों का दिन और खास बना सकते हैं।

Ram Navami 2025: प्रभु श्रीराम के जीवन से सीखें ये खास बातें, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Ram Navami Hindi Wishes Shubhkamnaye Images SMS Messages Shayari WhatsApp and Facebook Status
राम नवमी 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
 

Ram Navami Hindi Wishes Shubhkamnaye Images SMS Messages Shayari WhatsApp and Facebook Status
राम नवमी 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami Hindi Wishes Shubhkamnaye Images SMS Messages Shayari WhatsApp and Facebook Status
राम नवमी 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 

विज्ञापन
Ram Navami Hindi Wishes Shubhkamnaye Images SMS Messages Shayari WhatsApp and Facebook Status
राम नवमी 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलो को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed