फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Putrada Ekadashi 2024: घर में है संतान दोष, तो जरूर घर लाएं ये चीजें

Fri, 16 Aug 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Putrada Ekadashi 2024 bring these things at home to remove santan dosh
संतान प्राप्ति के लिए सावन पुत्रदा एकादशी व्रत - फोटो : amar ujala

Putrada Ekadashi 2024: श्रावण मास की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त 2024 को किया जाएगा। पुत्रदा एकादशी का व्रत साल में दो बार रखा जाता है। पहला व्रत पौष माह में और दूसरा व्रत सावन माह में होता है।  रक्षाबंधन से पहले आने वाली एकादशी को पवित्रा एकादशी भी कहा जाता है।


पुत्रदा एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त की सुबह 10 बजकर 26 मिनट से होगी। इसका समापन 16 अगस्त सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 16 अगस्त 2024 को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 
पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी के दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि इस योग में लक्ष्मीनारायण की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दिन प्रीति योग दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है। पुत्रदा एकादशी के दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से संतान सुख के रास्ते सुलभ होते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें। 

Putrada Ekadashi 2024 bring these things at home to remove santan dosh
संतान प्राप्ति के लिए सावन पुत्रदा एकादशी व्रत - फोटो : freepik

अगर आप सावन पुत्रदा एकादशी पर संतान सुख पाना चाहते हैं तो घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने में गाय और बछड़े कामधेनु की मूर्ति स्थापित करें। माना जाता है कि इससे पारिवारिक जीवन में संतान सुख आता है।

Putrada Ekadashi 2024 bring these things at home to remove santan dosh
संतान प्राप्ति के लिए सावन पुत्रदा एकादशी व्रत - फोटो : amar ujala

संतान की कामना के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन तांबे के जटा वाले गोपाल को घर लाएं और फिर भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करें। गोपाल मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। इस उपाय से योग्य संतान का जन्म होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Putrada Ekadashi 2024 bring these things at home to remove santan dosh
संतान प्राप्ति के लिए सावन पुत्रदा एकादशी व्रत - फोटो : freepik

यदि घर में कोई दोष है जो संतान के विकास में बाधा बन रहा है तो पुत्रदा एकादशी के दिन एक मोर पंख लाकर कान्हाजी के पास रख दें। ऐसा कहा जाता है कि इससे गृह दोष दूर होता है।

विज्ञापन
Putrada Ekadashi 2024 bring these things at home to remove santan dosh
संतान प्राप्ति के लिए सावन पुत्रदा एकादशी व्रत - फोटो : iStock

घर में चांदी का कछुआ रखने से पैसों की कमी नहीं होती। ऐसे में पुत्रदा एकादशी के दिन चांदी का कछुआ लेकर आएं और एक कांच के बर्तन में थोड़ा पानी डालें और कछुए को उसमें रख दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed