फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phulera Dooj 2025: कब है फुलेरा दूज? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sun, 16 Feb 2025 06:26 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 06:26 AM IST
सार

Phulera Dooj 2025 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा, यह दिन विवाह के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए, फुलेरा दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Phulera Dooj 2025 Date Time Shubh Muhurat Importance in hindi
phulera dooj 2025 - फोटो : amar ujala

Phulera Dooj 2025 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में फुलेरा दूज का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है और इसे ब्रज में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन फूलों की होली खेली जाती है, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आनंद की लहर दौड़ जाती है। पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज का पर्व फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल यह पर्व कब मनाया जाएगा, साथ ही इसके महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।



Holi 2025: लड्डू गोपाल के साथ खेलना चाहते हैं होली, इन चीजों से बने गुलाल का करें उपयोग
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जपें भगवान शिव के ये 108 नाम, हर इच्छा होगी पूरी
Mahashivratri 2025: वैवाहिक जीवन में चल रही है परेशानी ? तो महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

Phulera Dooj 2025 Date Time Shubh Muhurat Importance in hindi
phulera dooj 2025 - फोटो : adobe stock

फुलेरा दूज कब है?

  • फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आरंभ:  1 मार्च, शनिवार, तड़के  03:16 मिनट से 
  • फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त: 2 मार्च, रविवार, रात्रि 12: 09 मिनट पर
  • उदया तिथि के हिसाब से इस साल फुलेरा दूज का पर्व 01 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।
Phulera Dooj 2025 Date Time Shubh Muhurat Importance in hindi
phulera dooj 2025 - फोटो : adobe stock

फुलेरा दूज के शुभ मुहूर्त
अमृत काल – प्रातः 04:40 से 06:06 बजे 
ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:07 से 05:56 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Phulera Dooj 2025 Date Time Shubh Muhurat Importance in hindi
phulera dooj 2025 - फोटो : adobe stock

फुलेरा दूज का महत्व
फुलेरा दूज वसंत के आगमन का उत्सव है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी। इसलिए, मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में इस दिन विशेष आयोजन किए जाते हैं। भक्तजन इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा पर फूलों की वर्षा करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करते हैं। ब्रज के हर मंदिर में इस दिन भव्य उत्सव मनाया जाता है, जिससे चारों ओर आनंद का माहौल बना रहता है।

विज्ञापन
Phulera Dooj 2025 Date Time Shubh Muhurat Importance in hindi
phulera dooj 2025 - फोटो : adobe stock

शादी के लिए शुभ दिन
फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन विवाह के लिए किसी ज्योतिषीय गणना की आवश्यकता नहीं होती। यही कारण है कि इस दिन कई शादियां होती हैं। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed