फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijaya Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए विजया एकादशी पर करें इन चीजों का दान

Sat, 15 Feb 2025 06:46 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 15 Feb 2025 06:46 AM IST
सार

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं और इस साल 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत रखने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती हैं। 

विज्ञापन
Vijaya Ekadashi 2025 date and shubh yog know Ekadashi daan list in hindi
Vijaya Ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Vijaya Ekadashi 2025: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं और इस साल 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत रखने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती हैं। कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से इस तिथि पर सृष्टि के संचालक विष्णु जी को केसर के हलवे का भोग लगाया जाए, तो वह प्रसन्न होते हैं और साधक के कष्टों को हर लेते हैं। पौराणिक कथा की मानें तो विजया एकादशी का उपवास भगवान राम ने भी किया था। वहीं ज्योतिषियों की गणना के मुताबिक इस बार विजया एकादशी पर सिद्ध योग बन रहा है, जो सुबह 10:04 मिनट तक है। इस अवधि में कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

Vijaya Ekadashi 2025 date and shubh yog know Ekadashi daan list in hindi
विजया एकादशी पर अन्न और धन का दान करें। - फोटो : freepik

इन चीजों का करें दान

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजया एकादशी पर अन्न और धन का दान करें। मान्यता है कि इससे साधक के भाग्य में वृद्धि होती है।
  • विजया एकादशी पर तुलसी पूजन करें। पूजा के बाद  जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने पर साधक के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं।
Vijaya Ekadashi 2025 date and shubh yog know Ekadashi daan list in hindi
गुड़ का दान करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। - फोटो : Adobe stock
  • विजया एकादशी पर मूंगफली और गुड़ का दान करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
  • इस दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें और पूजा के बाद इसे सुहागिन महिलाओं को दान में दे दें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijaya Ekadashi 2025 date and shubh yog know Ekadashi daan list in hindi
हल्दी का दान करना बेहद शुभ होता है। - फोटो : Adobe stock
  • विजया एकादशी के दिन हल्दी का दान करना बेहद शुभ होता है। आप विष्णु जी की पूजा के बाद इसका दान कर सकते हैं। इससे करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Vijaya Ekadashi 2025 date and shubh yog know Ekadashi daan list in hindi
पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik
पूजा का शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 01 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त-  दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा
  • अमृतकाल - दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 44 मिनट तक है



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed