फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2020: नाग पंचमी पर क्यों होती है सांपों की पूजा, जानिए कुछ अनोखी परंपराएं

Tue, 21 Jul 2020 06:10 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
nag panchami 2020 puja date importance of snake worship and nag panchami facts
nag panchami 2020
हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 25 जुलाई को है। यह पर्व पूरे देश में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग की पूजा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी पर्व का महत्व और कुछ इनसे जुड़ी मान्यताएं....


Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
nag panchami 2020 puja date importance of snake worship and nag panchami facts
नाग पंचमी 2020
उज्जैन में मौजूद एक मात्र नागचंद्रेश्वर मंदिर है जोकि साल में सिर्फ एक दिन नाग पंचमी के दिन ही खुलता है। इस मंदिर में नागचंद्रेश्वर की दुर्लभ प्रतिमा है। नागदेव की पूजा सिर्फ नाग पंचमी पर ही करने का विशेष महत्व है।

भविष्य पुराण के अनुसार, नाग पंचमी के दिन अगर घर के मुख्यद्वार पर गाय के गोबर से नाग की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाए तो उस घर से सांप का भय दूर हो जाता है।
 
nag panchami 2020 puja date importance of snake worship and nag panchami facts
nag panchami 2020
देश के कुछ हिस्सों में नाग पंचमी तिथि के दिन नीम के पत्ते और नींबू खाने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से सांप के काटने का डर नहीं रहता है।

नाग पंचमी के दिन एक विशेष प्रकार की लकड़ी जिसे सर्पगंधा कहते हैं उसे बाजू में बांधा जाता है। मान्यता है कि सर्पगंधा की जड़ी बांधने से सांप काटने का डर नहीं रहता है।

Nag Panchami 2020: 25 जुलाई को नाग पंचमी, इस दिन कालसर्प दोष से मिलती है मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
nag panchami 2020 puja date importance of snake worship and nag panchami facts
kaal
नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने से नाग काटने का भय दूर होता है दूसरा इससे कालसर्प और सर्पयोग का अशुभ प्रभाव भी दूर  होता है।

नाग पंचमी तिथि को कुश जो एक प्रकार का घास होती है उससे नाग बनाकर दूध, घी, दही से इनकी पूजा की जाती है तो नागराज वासुकी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इससे व्यक्ति पर नाग देवता की कृपा होती है।
 
विज्ञापन
nag panchami 2020 puja date importance of snake worship and nag panchami facts
kaal
नाग पंचमी पर्व अगर कोई तांबे का नाग बनाकर भगवान शिव अर्पित करता है तो इससे नाग उनके परिवार का अहित नहीं करेंगे।

मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन अगर किसी के घर में सांप दिखाई दे जाए तो इसे बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है। इससे घर धन और वैभव से भर जाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed