फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा

Wed, 22 Jul 2020 10:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 22 Jul 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
sawan 2020 importance of sawan month and favourite zodiac sign of lord shiva
sawan 2020: शिव को अभिषेक अतिप्रिय है।

भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों में वर्णन की गई कथा के अनुसार सावन के महीने में माता पार्वती के द्वारा की गई कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती संग विवाह का प्रस्ताव स्वीकार्य किया था। शिव की शरण में जो भी भक्त जाता है उनकी रक्षा स्वयं महादेव करते हैं। यहां तक मृत्यु के द्वारा तक पहुंचने वाले साधकों को भी भोले भंडारी उनकी रक्षा करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव हर किसी की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव सभी 12 राशियों में से 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। सावन के पवित्र महीने में आइए जानते हैं कौन सी है तीन राशियां...





 

sawan 2020 importance of sawan month and favourite zodiac sign of lord shiva
मेष राशि

मेष
सभी 12 राशियों में मेष राशि सबसे पहली राशि होती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।

sawan 2020 importance of sawan month and favourite zodiac sign of lord shiva
मेष राशि
मेष 
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में भगवान शिव को और अधिक प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2020 importance of sawan month and favourite zodiac sign of lord shiva
मकर राशि
मकर
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं का कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।
 
विज्ञापन
sawan 2020 importance of sawan month and favourite zodiac sign of lord shiva
rashi

मकर
इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed