फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somvar 2020: सावन का तीसरा सोमवार आज, इस पूजा विधि और मंत्र से प्रसन्न होंगे महादेव

Mon, 20 Jul 2020 09:13 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
sawan somvar 2020 third sawan somvar vrat 20 july puja vidhi and significance
sawan 2020

20 जुलाई को सावन महीने का तीसरा सोमवार है। सावन के महीने में सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है। तीसरे सावन सोमवार पर सोमवती अमावस्या भी है जिस कारण से इस सावन सोमवार का महत्व और भी बढ़ गया है। सावन सोमवार के दिन शिव मंदिरों में बढ़ी भीड़ रहती है लेकिन इस वर्ष कोरोना संकटकाल के कारण ज्यादातर मंदिरों में बहुत ही कम लोग जलाभिषेक करेंगे।हालांकि इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में रहकर विधिवत रूप से सावन सोमवार पर भोलेनाथ की पूजा-आराधना जरूर करते हैं। मान्यता है सावन के महीने में शिव आराधना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।


Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा


sawan somvar 2020 third sawan somvar vrat 20 july puja vidhi and significance
sawan 2020

तीसरा सावन सोमवार पूजा विधि
20 जुलाई को तीसरा सावन सोमवार है। इस दिन सोमवती अमावस्या होने के कारण पूजा विशेष रूप का जाती है। भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। इनकी पूजा बहुत ही आसान होती है। भोलेनाथ एक लोटा जल और एक पत्ती को अर्पित करने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन व्रती सुबह जल्दी उठें। इसके बाद शिव पूजन में प्रयोग की जानी वाली सामग्री को एकत्रकर घर के पास के शिव मंदिर में जाकर पूजा करें। सभी पूजन सामग्री को भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करने के बाद शिवजी को प्रणाम करें। ध्यान रहे इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय शिव के मंत्रों का लगातार जाप करते रहें।

sawan somvar 2020 third sawan somvar vrat 20 july puja vidhi and significance
sawan 2020

रुद्राभिषेक 
रूद्र का अभिषेक करने से सभी देवों का भी अभिषेक करने का फल उसी क्षण मिल जाता है। रुद्राभिषेक में सृष्टि की समस्त मनोकामनायें पूर्ण करने की शक्ति है अतः अपनी आवश्यकता अनुसार अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक करके प्राणी इच्छित फल प्राप्त कर सकता है। इनमें दूध से पुत्र प्राप्ति, गन्ने के रस से यश उत्तम पति/पत्नी की प्राप्ति, शहद से कर्ज मुक्ति, कुश एवं जल से रोग मुक्ति, पंचामृत से अष्टलक्ष्मी तथा तीर्थों के जल से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan somvar 2020 third sawan somvar vrat 20 july puja vidhi and significance
sawan 2020
शिव मंत्र
सावन सोमवार पर शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन शिव मंत्रों का जाप जरूर करें।
ॐ नमः शिवाय॥
नम: शिवाय॥
ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥
ॐ पार्वतीपतये नम:॥
ॐ पशुपतये नम:॥
ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नम: ॐ ॥
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed