फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ पर शाम की पूजा कैसे करें ? पूजा की तैयारी से लेकर सामग्री तक, जानें हर अपडेट

Thu, 29 Oct 2026 11:41 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 11:41 AM IST
खास बातें

Karva Chauth Kab Hai, Puja Vidhi, Kahani Chand Kab Niklega Updates in Hindi: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा और व्रत कथा के बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहता है। करवा चौथ पर चंद्रोदय का संभावित समय रात 8 बजे से 8:30 बजे के बीच रह सकता है, हालांकि शहर के अनुसार समय में अंतर होगा। यहां जानें दिल्ली, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़ी जरूरी जानकारी।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Karva Katha Moon Rise Time Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2026 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:35 AM, 29-Oct-2026

Karwa Mata Ki Aarti: करवा माता की आरती

Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
ओम जय करवा मैया
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी
ओम जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती
दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती..
ओम जय करवा मैया
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे
ओम जय करवा मैया
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे
ओम जय करवा मैया

11:13 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth Daan: करवा चौथ पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है?

धार्मिक अनुसार सुहागिन महिलाओं को मेहंदी, महावर, लाल चुनरी आदिन जैसी सुहाग की चीजों का दान करना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य बढ़ने की मान्यता है।
विज्ञापन
11:09 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth Chandrama Arghya List: करवा चौथ पर चंद्रमा को किन चीजों से अर्घ्य दें?

  • जल: तांबे या पीतल के लोटे में साफ जल भर लें।
  • दूध: कुछ परंपराओं में जल में थोड़ा दूध मिलाकर अर्घ्य दिया जाता है।
  • अक्षत: पूजा के लिए साबुत चावल रख लें।
  • रोली: पूजा के दौरान तिलक लगाने के लिए रोली रखें।
  • फूल: चंद्रमा को अर्पित करने के लिए फूल रख सकती हैं।
  • दीपक: चंद्र दर्शन के समय दीपक जलाने की परंपरा है।
  • मिठाई: पूजा में भोग लगाने के लिए मिठाई रखें।
  • छलनी: कई परिवारों में छलनी से चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पति का चेहरा देखने की रस्म निभाई जाती है।
10:48 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth Puja Samgri List: करवा चौथ पूजा में क्या चीजें हैं जरूरी?

करवा चौथ पूजा सामग्री की लिस्ट

  • मिट्टी या तांबे का करवा और उसे ढकने के लिए ढक्कन
  • पूजा में इस्तेमाल होने वाली सात या 13 सीकें
  • माता करवा और भगवान शिव, माता पार्वती व गणेश जी की तस्वीर
  • दीपक, रुई की बत्ती, घी और धूपबत्ती
  • रोली, कलावा और अक्षत यानी साबुत चावल
  • ताजे फूल और फूलों की माला
  • जल से भरा तांबे या पीतल का लोटा
  • करवा चौथ की व्रत कथा की पुस्तक
  • चंद्र दर्शन के लिए छलनी
  • भोग के लिए मिठाई और फल
करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार की सामग्री
  • सिंदूर और मेहंदी
  • चूड़ियां और बिछिया
  • बिंदी और काजल
  • महावर और नेल पॉलिश
  • मंगलसूत्र और मांग टीका
  • चुनरी और नए वस्त्र
  • कंघी और शीशा
  • अन्य सुहाग सामग्री
  • पूजा के लिए अगरबत्ती और दक्षिणा
चंद्रमा को अर्घ्य देने की सामग्री
  • जल से भरा लोटा
  • छलनी
  • दीपक
  • रोली और अक्षत
  • कलावा
  • मिठाई या प्रसाद
10:33 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ पर कौन से शुभ योग बन रहे हैं?

शुभ योग: करवा चौथ पर चंद्रमा वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में स्थित है। इस दिन परिधि योग, लक्ष्मीनारायण राजयोग और बुधादित्य योग भी बन रहे हैं।
10:22 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth Wishes in Hindi: करवा चौथ पर दें बधाई संदेश

Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
चंद्रमा की चांदनी की तरह आपके जीवन में बरसे प्रेम की बहार
आपके दांपत्य जीवन में आएं खुशियां अपार
इसी तरह आप हर साल मनाएं करवा चौथ का त्योहार
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी
 करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

करवा चौथ का ये त्योहार,
आए और लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ,
आप हर बार मनाएं यह त्योहार,
सलामत रहें आप और आपका परिवार।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

 

करवा चौथ की शुभकामनाएं: पति के लिए दिल छू लेने वाली शायरी, कह दें दिल की हर बात

विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ व्रत कथा पढ़ने का शुभ समय क्या है?

करवा चौथ की व्रत कथा शाम को पूजा के समय प्रदोष काल में पढ़ना या सुनना शुभ माना जाता है। कथा पढ़ने का शुभ समय शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा।

 
10:00 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth Puja Vidhi: करवा चौथ पर किस विधि से करें पूजा?

  • शाम को पूजा के लिए साफ जगह पर चौकी रखें।
  • उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • करवे में जल भरें और पूजा सामग्री, दीपक, रोली, अक्षत, फूल तथा मिठाई आदि अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान करवा चौथ की व्रत कथा सुनें या पढ़ें। इसके बाद परिवार की परंपरा के अनुसार आरती करें।
  • चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को जल अर्पित करें।
  • कई परंपराओं में छलनी से पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखने की रस्म निभाई जाती है।
  • पूजा और चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोलें। इसके बाद भोजन करें।
09:42 AM, 29-Oct-2026

दिल्ली एनसीआर में कब निकलेगा चांद?

Delhi NCR Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

दृक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर दिल्ली-NCR के अलग-अलग क्षेत्रों में चंद्रोदय के समय में एक से दो मिनट का अंतर हो सकता है। यहां जानें प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय।

  • नई दिल्ली: रात 8:17 बजे
  • नोएडा: रात 8:16 बजे
  • गुरुग्राम: रात 8:18 बजे
09:23 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth Moonrise Time: आपके शहर में कब निकलेगा चांद?

  • दिल्ली: रात 8:17 से 8:21 बजे के आसपास
  • गाजियाबाद: रात करीब 8:16 बजे
  • मुंबई: रात करीब 9:00 बजे
  • कानपुर: रात करीब 8:05 बजे
  • लखनऊ: रात करीब 8:06 बजे
  • प्रयागराज: रात करीब 8:00 बजे
  • आगरा: रात करीब 8:15 बजे
  • पटना: रात 7:48 से 7:50 बजे के आसपास
  • अमृतसर: रात करीब 8:24 बजे
  • चंडीगढ़: रात करीब 8:18 बजे
  • गुरुग्राम: रात करीब 8:22 बजे
  • फरीदाबाद: रात करीब 8:20 बजे
  • भोपाल: रात करीब 8:33 बजे
  • इंदौर: रात 8:30 से 8:35 बजे के आसपास
  • उज्जैन: रात करीब 8:32 बजे
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed