फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Shivratri 2025: मई में कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि और शिव-पार्वती की पूजा विधि

Fri, 16 May 2025 12:29 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 16 May 2025 12:29 PM IST
सार

मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति और विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मई के महीने में मासिक शिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी।

विज्ञापन
May Month Masik Shivratri 2025 Date Puja Tithi Upay in Hindi May Mein Masik Shivratri Kab Hai
Masik Shivratri 2025 - फोटो : adobe stock

Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से यह अविवाहित युवक-युवतियों के लिए फलदायी होता है। इस व्रत को करने से योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति और विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मई के महीने में मासिक शिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी।



Astro Tips: शनि या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए घर के बाहर लगाएं ये पौधा, जीवन में आएगी शांति
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को इस विधि से करें प्रसन्न, पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान
 

May Month Masik Shivratri 2025 Date Puja Tithi Upay in Hindi May Mein Masik Shivratri Kab Hai
मासिक शिवरात्रि मई 2025 की तिथि - फोटो : adobe stock

मासिक शिवरात्रि मई 2025 की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 25 मई को दोपहर 3:51 बजे होगा और इसका समापन 26 मई को दोपहर 12:11 बजे होगा। इस दिन निशिता काल पूजा मुहूर्त 25 मई की रात 11:58 बजे से 12:39 बजे तक रहेगा। ऐसे में ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि इस वर्ष 25 मई 2025 को मनाई जाएगी।

May Month Masik Shivratri 2025 Date Puja Tithi Upay in Hindi May Mein Masik Shivratri Kab Hai
पंचांग अनुसार विशेष समय - फोटो : adobe stock

पंचांग अनुसार विशेष समय
सूर्योदय: सुबह 5:26 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:11 बजे
चंद्रोदय: सुबह 4:16 बजे
चंद्रास्त: शाम 5:22 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:04 से 4:45 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:36 से 3:31 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:09 से 7:30 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
May Month Masik Shivratri 2025 Date Puja Tithi Upay in Hindi May Mein Masik Shivratri Kab Hai
मासिक शिवरात्रि 2025 - फोटो : adobe stock

इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र जैसी पवित्र वस्तुओं से भगवान शिव को स्नान कराकर आरती की जाती है। ऐसा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का अनुभव होता है।

 

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत पर बरगद के पेड़ के नीचे करें ये उपाय, पति को होगा धन लाभ

Bada Mangal 2025: क्या होता है बड़ा मंगल? जानें इसका ऐतिहासिक महत्व और तिथि

विज्ञापन
May Month Masik Shivratri 2025 Date Puja Tithi Upay in Hindi May Mein Masik Shivratri Kab Hai
कैसे करें शिव-पार्वती की पूजा? - फोटो : adobe stock

कैसे करें शिव-पार्वती की पूजा?
अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव है या विवाह में विलंब हो रहा है, तो मासिक शिवरात्रि पर शिव-पार्वती की विशेष पूजा करें। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं। सच्चे मन से की गई यह आराधना जीवन की उलझनों को दूर कर सकती है और घर में सुख-शांति ला सकती है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed