Falgun Amavasya 2025 Snan Shubh Muhurat: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में इस अमावस्या को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि इसके एक दिन पहले देवों के देव महादेव का महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन की पवित्रता और शुभता के कारण गंगा स्नान और दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर कई धार्मिक तीर्थों पर बड़े मेलों का आयोजन भी किया जाता है। आइए, जानते हैं फाल्गुन मास की अमावस्या की तिथि और स्नान-दान के मुहूर्त के बारे में।
Phalgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या आज, जानें स्नान दान का शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:07 AM IST
सार
Falgun Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह में अमावस्या कब है और इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन