फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं पारद शिवलिंग, भोले बाबा हो जाएंगे खुश

Tue, 31 Jan 2023 11:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 31 Jan 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Parad Shivling Significance And Benefits For Lord Shiva Blessings In Hindi
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं पारद शिवलिंग, भोले बाबा हो जाएंगे खुश - फोटो : iStock

MahaShivratri 2023: इस साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शिव जी को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। शिव जी का स्वरूप बड़ा ही सरल माना जाता है। वे आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं यदि आप शिव जी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं इस शिवरात्रि अपने घर पारद शिवलिंग लेकर आएं और नियमित इसकी पूजा करें। जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर रोज पारद शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं पारद शिवलिंग की पूजा से किस तरह आपको फायदा मिलेगा…

Mahashivratri 2023 Parad Shivling Significance And Benefits For Lord Shiva Blessings In Hindi
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं पारद शिवलिंग, भोले बाबा हो जाएंगे खुश - फोटो : iStock

पारद शिवलिंग की पूजा से होता है धन लाभ 
महाशिवरात्रि के दिन घर पर पारद शिवलिंग ले आएं और इसकी पूजा करें। इसपर 108 बेलपत्र चढ़ाएं और फिर उनमें से एक बेलपत्र को तिजोरी या फिर पूजा के स्थान पर रखें। मान्यता है कि पारद शिवलिंग की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

Mahashivratri 2023 Parad Shivling Significance And Benefits For Lord Shiva Blessings In Hindi
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं पारद शिवलिंग, भोले बाबा हो जाएंगे खुश - फोटो : iStock

नकारात्मक शक्तियों का होता है अंत
शास्त्रों के अनुसार पारद स्वयं सिद्ध धातु होती है। ऐसे में पारद शिवलिंग की पूजा करने से आसपास मौजूद सभी बुरी शक्तियां खत्म हो जाती हैं। मान्यता है कि पारद शिवलिंग की पूजा करने वाले की रक्षा स्वयं महाकाल और महाकाली करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Parad Shivling Significance And Benefits For Lord Shiva Blessings In Hindi
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं पारद शिवलिंग, भोले बाबा हो जाएंगे खुश - फोटो : Instagram

जीवन में खुशियां लाता है पारद शिवलिंग
पारद शिवलिंग की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही आपकी समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Parad Shivling Significance And Benefits For Lord Shiva Blessings In Hindi
महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि पर घर ले आएं पारद शिवलिंग, भोले बाबा हो जाएंगे खुश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मिलती है लक्ष्मी मां की कृपा
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पारद शिवलिंग के स्पर्श करने मात्र से सकारात्मक ऊर्जा का शरीर में प्रवेश होता है। शिवपुराण में भी बताया गया है कि अन्य शिवलिंगों के अपेक्षा पारद शिवलिंग की पूजा करने से हजार गुना फल मिलता है। इसे अपने घर में रखने पर भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का स्थायी वास होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed