फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, बरसेगी शिव कृपा

Tue, 31 Jan 2023 09:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 31 Jan 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 ke upay to please and get belssings of lord shiva in hindi
महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, बरसेगी शिव कृपा - फोटो : iStock

Mahashivratri 2023 Upay: इस साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि है। वैसे तो शिव जी को प्रसन्न करने के लिए हर दिन उत्तम माना जाता है, लेकिन हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि का दिन देवों के देव महादेव को समर्पि है। कहा जाता है की फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन किए गए उपाय भी कभी खाली नहीं जाते। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिससे महादेव प्रसन्न होते हैं...


 
Mahashivratri 2023 ke upay to please and get belssings of lord shiva in hindi
महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, बरसेगी शिव कृपा - फोटो : iStock

पूजा की पसंदीदा वस्तुएं 
भगवान शिव शंकर को धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ना के अलावा लाल-सफेद फूल भी बेहद प्रिय हैं। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन ये चीजें जरूर चढ़ाएं। 

Mahashivratri 2023 ke upay to please and get belssings of lord shiva in hindi
महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, बरसेगी शिव कृपा - फोटो : istock

दिनचर्या
महाशिवरात्रि के दिन सुबह उठ जाएं। स्नान और नित्य क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में दीप जलाकर प्रणाम करें। संभव हो तो इस दिन व्रत रखें। दिनभर अधिक से अधिक समय शिवजी का ध्यान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 ke upay to please and get belssings of lord shiva in hindi
महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, बरसेगी शिव कृपा - फोटो : iStock

सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए 
महाशिवरात्रि पर पारद का छोटा सा शिवलिंग लेकर आएं और घर के मंदिर में इसे स्थापित करें। फिर रोजाना रोज पूजा करें । इस उपाय से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। साथ ही आपके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली भी बढ़ती है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 ke upay to please and get belssings of lord shiva in hindi
महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, बरसेगी शिव कृपा - फोटो : iStock

धन प्राप्ति के लिए उपाय 
महाशिवरात्रि के दिन रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, कुबेरदेव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी। इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने। इसलिए कहा जाता है कि यदि आप भी शिवलिंग के पास दीया जलाएंगे तो आपको भी धन की प्राप्ति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed