{"_id":"67a59f5e360ff2a6e10df0c6","slug":"magh-purnima-2025-date-astro-remedies-to-get-rid-of-all-problems-magh-purnima-upay-in-hindi-2025-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
Fri, 07 Feb 2025 11:22 AM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:22 AM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र में माघ पूर्णिमा को अत्यंत प्रभावशाली दिन माना गया है, और इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले कुछ प्रभावी उपायों के बारे में।
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा 2025
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Magh Purnima 2025 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन को एक शुभ और पवित्र तिथि माना जाता है। वहीं महाकुंभ के दौरान इस पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की आराधना करने का विधान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। लोग इस अवसर पर व्रत रखते हैं, गंगा स्नान करते हैं और सत्यनारायण कथा का आयोजन करते हैं।
माघ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय
- फोटो : freepik
2. पीपल के वृक्ष की पूजा
हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष को विशेष महत्व दिया गया है। माना जाता है कि इस वृक्ष में भगवान विष्णु, शिव और ब्रह्मा का वास होता है। माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष पर जल में थोड़ा दूध मिलाकर अर्पित करें। शाम के समय वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। यह उपाय जीवन में सकारात्मकता लाता है और सभी समस्याओं का निवारण करता है।

Mahashivratri 2025: 26 या 27 फरवरी कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि से लेकर व्रत पारण मुहूर्त तक सबकुछ
Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा? जानें इसका महत्व और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य
माघ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय
- फोटो : adobe
3. पीली कौड़ियों का उपाय
माघ पूर्णिमा के दिन 11 पीली कौड़ियों को लेकर उन्हें लाल या पीले कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। यह उपाय धन वृद्धि और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है।
माघ पूर्णिमा के दिन 11 पीली कौड़ियों को लेकर उन्हें लाल या पीले कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। यह उपाय धन वृद्धि और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय
- फोटो : Freepik
4. चंद्र देव को अर्घ्य दें
माघ पूर्णिमा की रात चंद्र देव को जल और दूध का अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मन की शांति मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है। चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति का जीवन खुशहाल होता है।
माघ पूर्णिमा की रात चंद्र देव को जल और दूध का अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मन की शांति मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है। चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति का जीवन खुशहाल होता है।
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय
- फोटो : adobe stock
5. दान-पुण्य करें
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर किए गए दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
माघ पूर्णिमा 2025 की तिथि
इस वर्ष माघ पूर्णिमा 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होकर 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार इस पर्व को 12 फरवरी को मनाया जाएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Kumbh Sankranti 2025: कब है कुंभ संक्रांति? सूर्य-शनि के मिलन पर करें स्नान-दान, जानें महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।