फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें महादेव की पूजा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

Fri, 07 Feb 2025 06:41 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 07 Feb 2025 06:41 AM IST
सार

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Lord Shiva Puja Vidhi Time Rituals Significance Offerings for Blessing and Prosperity
Mahashivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए इस पर्व को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर शिव-परिवार की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होता है। इतना ही नहीं सच्चे भाव से उपवास रखने पर मनचाहा वर पाने की कामना भी पूर्ण होती हैं। वहीं इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे भारत में मनाया जाएगा।



ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जो शाम 5:08 मिनट तक है। इसपर परिध योग का संयोग भी रहेगा। इस दौरान महादेव की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। परंतु महाशिवरात्रि पर पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्री के साथ करनी चाहिए, इससे महादेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा सामग्री के बारे में जानते हैं। 

Mahashivratri 2025 Lord Shiva Puja Vidhi Time Rituals Significance Offerings for Blessing and Prosperity
Mahashivratri 2025 - फोटो : freepik

महाशिवरात्रि पूजन सामग्री

  • शहद
  • बेर
  • मौसमी फल
  • धतूरा
  • मदार पुष्प
  • फूलों की माला
  • गंगाजल
Mahashivratri 2025 Lord Shiva Puja Vidhi Time Rituals Significance Offerings for Blessing and Prosperity
Mahashivratri 2025 - फोटो : freepik
  • शमी के पत्ते
  • कमल 
  • सफेद फूल
  • छोटा शिवलिंग
  • बेलपत्र
  • भांग
  • दही
  • शक्कर
  • जनेऊ
  • चंदन
  • केसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Lord Shiva Puja Vidhi Time Rituals Significance Offerings for Blessing and Prosperity
Mahashivratri 2025 - फोटो : freepik
  • मालपुआ 
  • गाय का घी
  • कपूर
  • शिव जी के पूरे परिवार की फोटो
  • महाशिवरात्रि व्रत कथा
  • शिव चालीसा
  • शिव आरती की पुस्तक
  • रक्षा सूत्र
  • माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Lord Shiva Puja Vidhi Time Rituals Significance Offerings for Blessing and Prosperity
Mahashivratri 2025 - फोटो : Freepik
  • छोटी इलायची
  • पान
  • सुपारी
  • भस्म
  • लस्सी
  • भोग के लिए हलवा
  • ठंडाई
  • मौली
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed