फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dussehra 2026 Date Ravan Dahan Subh Muhurat and Puja Vidhi And Upay in Hindi

विजयादशमी 2026: आज दशहरा की शाम करें ये खास उपाय, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जा और मिलेगा लाभ

Tue, 20 Oct 2026 04:54 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

दशहरा पर कुछ उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Dussehra 2026 Date Ravan Dahan Subh Muhurat and Puja Vidhi And Upay in Hindi
दशहरा पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज देशभर में विजयादशमी के त्योहार की धूम है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। जिसके कारण अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देश के कई हिस्सों में रावण दहन किया जाता है। इस दिन देवी अपराजिता की पूजा के साथ शस्त्र पूजा का भी विधान होता है। दशहरा पर कुछ उपाय किया जाता है जिससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


दशहरा पर रावण दहन का शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, दशहरा पर रावण दहन प्रदोष काल में करने का विधान होता है। आज 20 अक्तूबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा जो रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। रावण दहन के लिए यह मुहूर्त बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन


दशहरा एक अबूझ मुहूर्त 
सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार दशहरा का पर्व एक अबूझ मुहूर्त है। अबूझ मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखें किया जा सकता है। अबूझ मुहूर्त में खरीदारी, भूमिपूजन, व्यापार आरम्भ करना, गृहप्रवेश आदि जैसे सभी तरह के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ज्योतिष में विजयादशमी को कोई भी शुभ कार्य करने के लिए श्रेष्ठ और सर्वसिद्धिदायक मुहूर्त माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयादशमी उपाय और मान्यताएं
  • दशहरे पर कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने जाते है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दशहरे पर अगर कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो यह काफी लाभकारी और कल्याणकारी सिद्ध होता है। 
  • दशहरे पर भगवान श्रीराम, देवी भगवती, मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और हनुमान जी की विशेष रूप से आराधना करके सभी के लिए शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है।
  • दशहरे पर देवी अपराजिता की पूजा करना बहुत ही अच्छा माना गया है। इस दिन देवी अपराजिता को अपराजिता के फूलों से बनी माला जरूर अर्पित करना चाहिए। 
  • दशहरा के दिन श्रीयंत्र की पूजा करें, इससे जीवन में पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। 
  • दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन को शुभ संकेत माना जाता है। नीलकंठ के दर्शन से यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति की सभी परेशानियाँ दूर होंगी और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। 
  • दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार होता है। इस दिन कुछ सरल उपाय करने की परंपरा है जिससे राहु-केतु और शनि का बुरा प्रभाव दूर होता है। 
  • दशहरा पर शमी के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन शाम को शमी के पेड़ की पूजा और इसके नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से राहु-केतु और शनि से जुड़े कुछ उपायों से मुक्ति मिलती है। 
  • विजयादशमी पर हनुमान जी की पूजा और इनसे जुड़े कुछ उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है। दशहरे के दिन पीपल के पत्ते पर सिंदूर से भगवान श्रीराम का नाम लिखना चाहिए। फिर इस पत्तों को हनुमान मंदिर जाकर उनकी मूर्ति के नीचे रख दें। इसे उपाय से शनि से संबंधित कुछ उपाय दूर होता है और साथ ही कुंडली में राहु-केतु से जुड़े अशुभ प्रभाव कम होते हैं। 
  • दशहरा पर जब रावण के पुतले का दहन हो तो उसके बाद पुतले की जली हुई लकड़ी को अपने घर लाना शुभ माना गया है।  रावण दहन के बाद वहां से राख लेकर उसे एक लाल पोटली में बांधकर रखना शुभ माना जाता है। फिर से घर के पूर्व दिशा में रख दें। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed