फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   karwa chauth 2026 kab hai date puja shubh muhurat moonrise time and significance

कब है करवा चौथ 28 या 29 अक्तूबर ? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Wed, 21 Oct 2026 07:09 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 Oct 2026 07:09 PM IST
सार

सुहागिनों के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चांद के दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोलती हैं।

विज्ञापन
karwa chauth 2026 kab hai date puja shubh muhurat moonrise time and significance
करवा चौथ 2026 - फोटो : AI

विस्तार

हिंदू धर्म में करवा चौथ सुहागिनों का बड़ा माना जाता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी आयु, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि, सुखी वैवाहिक जीवन और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखते हुए शाम के समम करवा माता की पूजा करती हैं, फिर रात को चांद के दर्शन करते हुए व्रत खोलती हैं। इस पर्व पर महिलाएं व्रत रखते हुए भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान शिव और करवा माता की पूजा करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं इस वर्ष कब है करवा चौथ, पूजा शुभ मुहूर्त और रात को चांद निकलने का क्या रहेगा समय। 

विज्ञापन


कब है करवा चौथ 2026
द्रिग पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01 बजकर 06 मिनट होगी और इस तिथि का समापन 29 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजकर 09 मिनट तक होगा। उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 2026
द्रिग पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत रखने का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वहीं करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ 2026 पर सरगी 
करवा चौथ के त्योहार पर सरगी का विशेष महत्व होता है। इस दिन सरगी खाने का समय सूर्योदय से पहले सुबह 3 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा। 

करवा चौथ 2026 चंद्रोदय का समय 
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर यानी 29 अक्तूबर को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 17 मिनट पर रहेगा। शहरों के अनुसार चंद्रोदय के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।


कब है पापांकुशा एकादशी 21 या 22 अक्तूबर ? जानिए तिथि, महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ का धार्मिक महत्व 
हिंदू धर्म में दिवाली से पहले मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। यह पर्व सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर करवा माता की पूजा, भगवान गणेश की पूजा और चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व होता है। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।  

21 या 22 अक्तूबर कब है पापांकुशा एकादशी? जानें डेट, पूजा मुहूर्त और पारण का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed