फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानें इसका महत्व और सरगी खाने का शुभ मुहूर्त

Wed, 01 Nov 2023 07:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 01 Nov 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Sargi Time Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth Vrat 2023 Sargi Timing: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला यह व्रत इस साल 01 नवंबर को है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन महिला करवा चौथ का व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करती है, उसे अखंड सौभाग्यवी होने का वरदान मिलता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय के बाद पूजा करती हैं। रात में पूजा के बाद चांद को देखकर ही सुहागिनें व्रत खोलती हैं। 



करवा चौथ व्रत में कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है, जिसकी शुरुआत सरगी खाने से होती है। ये सरगी सास अपनी बहू को देती है। सरगी के बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ की सरगी क्या है, इसका महत्व है और सरगी खाने का शुभ मुहूर्त क्या है...?

Karwa Chauth 2023 Sargi Time Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

करवा चौथ 2023 तिथि
इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर, मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से हो रही है। इसका समापन अगले दिन 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, दांपत्य जीवन में बनी रहेंगी खुशियां

Karwa Chauth 2023 Sargi Time Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त 
करवा चौथ की सरगी खाने का सर्वोत्तम समय 1 नवंबर को सुबह 4 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 41 मिनट तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Sargi Time Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

क्या है सरगी?
सरगी एक प्रकार की थाली होती है, जिसमें खाने की कुछ चीजें होती हैं। इस थाली में खाने के अलावा 16 श्रृंगार की समाग्री, सूखे मेवे, फल, मिष्ठान आदि होते हैं। सुर्योदय से पूर्व सरगी में रखे गए व्यंजनों को खाकर ही महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं। इसके बाद रात में चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ की सरगी सास अपनी बहू को देती है, लेकिन यदि सास न हों तो जेठानी या बहन भी सरगी दे सकती हैं।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर यदि न दिखे चांद, तो इस तरह करें पूजा व व्रत का पारण

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Sargi Time Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : Istock
सरगी खाने की विधि 
  • सरगी खाने के लिए सबसे पहले जल्दी जाग जाएं और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। 
  • फिर सास का आशीर्वाद लें और उनके द्वारा दी गई सरगी ग्रहण करें। 
  • सरगी में तेल-मसाले वाली चीजें न खाएं। 
  • सिर्फ सात्विक चीजें ही खाएं वरना व्रत का फल नहीं मिलता है।   
  • सरगी की थाली में आप मिष्ठान्न, फल, दूध, दही जैसी सात्विक चीजें रख सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed