फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2023 How To Break Karva Chauth Fast If Moon Is Not Visible Know Vidhi In Hindi

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर यदि न दिखे चांद, तो इस तरह करें पूजा व व्रत का पारण

Wed, 01 Nov 2023 01:56 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 01 Nov 2023 01:56 PM IST
सार

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर कभी बारिश या किसी अन्य कारण से चांद नजर नहीं आता है तो ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाएं परेशान हो जाती हैं। यदि आपके भी शहर में चांद नजर न आए तो ऐसी स्थिति में व्रती परेशान न हों, कुछ उपाय करके चंद्रमा की पूजा और व्रत का पारण किया जा सकता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 How To Break Karva Chauth Fast If Moon Is Not Visible Know Vidhi In Hindi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर न दिखे चांद तो करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2023: इस साल 01 नवंबर 2023 को करवा चौथ है। इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय होने के बाद पूजा करती हैं। पूजा संपन्न होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। ऐसे में इस दिन हर महिला को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है और जैसे ही चांद का दीदार होता है, महिलाएं छलनी में पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। हालांकि यह इंतजार तब भारी पड़ जाता है जब समय पर चांद का दीदार नहीं हो पाता है, क्योंकि इस व्रत में चांद को देखकर ही व्रत का पारण किया जाता जाता है। दरअसल कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश या किसी अन्य कारण से चांद नजर नहीं आता है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाएं परेशान हो जाती हैं। यदि आपके भी शहर में चांद नजर न आए तो ऐसी स्थिति में व्रती परेशान न हों, कुछ उपाय करके चंद्रमा की पूजा और व्रत का पारण किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन


किस शहर में कब दिखेगा चांद?

Image

Karwa Chauth 2023: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या है मान्यता
विज्ञापन


करवा चौथ पर न दिखे चांद तो करें ये उपाय
  • यदि आपके शहर में मौसम खराब है, आसमान बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से चंद्रमा नहीं दिख रहा है, तो व्रत खोलने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि चंद्रमा जिस दिशा से उदित होता है, उधर मुंह करके उनका ध्यान करें और व्रत खोलें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा महिलाएं शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकती हैं और अपना व्रत खोल सकती हैं। यदि आपके घर में भगवान शिव की ऐसी कोई प्रतिमा न हो, तो मंदिर जाकर भी व्रत खोल सकती हैं।
  • आप चावल का चंद्रमा बनाकर विधि-विधान से उनकी पूजा करके भी अपने व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके लिए चांद निकलने की दिशा में मुंह करके पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर चावल से चंद्रमा की आकृति बनाएं। फिर ओम चतुर्थ चंद्राय नम: मंत्र का जाप करते हुए चंद्रमा का आह्वान करें और फिर पूजा कर व्रत का पारण करें। 
  • इसके अलावा एक उपाय ये भी हो सकता है कि आपके रिश्तेदार या किसी जानने वाले के शहर में चांद निकले तो वीडियो कॉल पर चांद देखकर भी पूजा-अर्चना करके व्रत का पारण कर सकती हैं। 
Karwa Chauth 2023 Date: इस साल सुहागिनें कब रखेंगी करवा चौथ का व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed