फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या है मान्यता

Tue, 31 Oct 2023 05:42 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 31 Oct 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat 2023 Important Rules For Unmarried Girls To Have Karwa Chauth Vrat
क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? - फोटो : iStock

Karwa Chauth Vrat 2023: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 01 नवंबर को है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत खास माना जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं दिन भर कठिन उपवास रखती हैं और चांद के निकलने तक पानी की एक बूंद भी नहीं पीती हैं। दिनभर व्रत रहने के बाद रात में चंद्रमा देखने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखकर ही सुहागिनें इस व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को पति के दीर्घायु और दांपत्य जीवन में खुशहाली प्रदान करने वाला माना गया है, इसलिए शादीशुदा महिलाओं के द्वारा ही इस व्रत को रखने का विधान है। लेकिन कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह प्रश्न आता है कि क्या अविवाहित लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं? चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब... 



Karwa Chauth 2023 Date: इस साल सुहागिनें कब रखेंगी करवा चौथ का व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Karwa Chauth Vrat 2023 Important Rules For Unmarried Girls To Have Karwa Chauth Vrat
क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? - फोटो : Social Media

क्या अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?
वैसे तो यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा करने का विधान है, लेकिन कुंवारी लड़कियां भी यह व्रत रख सकती हैं। ज्योतिष जनकारों के अनुसार अविवाहित लड़कियां अपने मंगेतर या प्रेमी जिसे वो अपना जीवन साथी मान चुकी हों, उनके लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। मान्यता है कि इससे उन्हें करवा माता का आशीष प्राप्त होता है। हालांकि कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत व पूजन के नियम अलग होते हैं। इसलिए यदि आप अविवाहित हैं और करवा चौथ का व्रत करना चाहती हैं, तो सबसे पहले इन नियमों के बारे में जान लें।

Karwa Chauth Vrat 2023 Important Rules For Unmarried Girls To Have Karwa Chauth Vrat
क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? - फोटो : अमर उजाला

अविवाहित लड़कियां करवा चौथ व्रत में इन बातों का रखें ध्यान 
अविवाहित लड़कियां इस दिन निर्जला व्रत करने के बजाए फलहार व्रत रख सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार कुंवारी कन्याओं के लिए निर्जला व्रत रखने की कोई बाध्यता नहीं होती है, क्योंकि उन्हें सरगी आदि नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat 2023 Important Rules For Unmarried Girls To Have Karwa Chauth Vrat
Karwa Chauth - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ व्रत में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। लेकिन कुंवारी कन्याओं को करवा चौथ के व्रत में केवल मां करवा की कथा सुननी चाहिए व भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करना चाहिए। 

Chhath Puja 2023: इस साल कब है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय, खरना सहित अन्य सभी तारीखें

विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat 2023 Important Rules For Unmarried Girls To Have Karwa Chauth Vrat
क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? - फोटो : amar ujala

साथ ही कुंवारी लड़कियां इस दिन तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकती हैं, क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य देने का नियम केवल सुहागिन महिलाओं के लिए होता है। इसके अलावा अविवाहित लड़कियों को छलनी के प्रयोग करने की भी कोई बाध्यता नहीं है। वे बिना छलनी के ही तारों को देखकर अर्घ्य दे सकती हैं और व्रत का पारण कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed