फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवालों पर रोईं, भजनों पर झूमी राधे मां, बोली- ना मैं साधू, ना मैं संत मैं तो सिर्फ मां हूंं

Fri, 27 Oct 2017 11:34 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 27 Oct 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
kalki mahotsava sambhal radhey maa dance on devotional songs
राधे मां कल्कि महोत्सव में
 विवादों में रहने वाली राधे मां के संभल में चल रहे कल्कि महोत्सव में अलग-अलग रूप दिखे। तल्ख सवालों पर भड़कीं, नर्म पड़ीं तो खुद को मां बताया और बाद में मंच पर झूम कर नाचीं।  
kalki mahotsava sambhal radhey maa dance on devotional songs
राधे मां
श्रीकल्कि महोत्सव में शामिल होने पहंची राधे मां ने गुरुवार देर रात पत्रकारों से बातचीत की, लेकिन उस वक्त उनका पारा चढ़ गया जब पत्रकारों ने उनसे एक के बाद एक सवाल दागा। सवालों पर भड़की राधे मां अचानक असहज हो गईं और तू तड़ाक पर उतर आईं। कुछ ही देर में फूट फूटकर रोने लगीं।
kalki mahotsava sambhal radhey maa dance on devotional songs
राधे मां
इससे पहले जब वह सवालों पर उलझीं तो उन्होंने पत्रकारों से भी उल्टे सवाल किए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न मैं साधु हूं न संत हूं। मैं सिर्फ राधे मां हूं। तमाम विवादों को खारिज करते हुए कहा कि ईश्वर की भक्ति प्रेम हैं। जिनके ह्रदय में प्रेम होता है वही प्रभु को पाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
kalki mahotsava sambhal radhey maa dance on devotional songs
राधे मां
श्रीकल्कि महोत्सव में दूसरी बार आईं राधे मां ने कहा कि उनके ऊपर डाली बिंद्रा की ओर से लगाया गया आरोप गलत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि वह कोई काला जादू नहीं करतीं। अगर वह काला जादू कर सकतीं तो वह डाली के ओर से लगाए गए केस जीत गई होतीं।
विज्ञापन
kalki mahotsava sambhal radhey maa dance on devotional songs
राधे मां
उन्होंने कहा कि जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं। उन पर कोई कमेंट नहीं करना चाहतीं। सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि जिनके खुदके घर पत्थर के होते हैं वह दूसरे के घरों पर पत्थर न मारें। प्रेसवार्ता में उन्होंने खुद को यंग बताया और कहा कि उनकी शराफत को चुनौती न दी जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed