फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजाः खरना आज, आने वाले 36 घंटे व्रती रखेंगे उपवास

Wed, 25 Oct 2017 08:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Oct 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
 chhath puja 2017 know about kharna vrat or fast and worship importance

नहाय खाय के साथ आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा शुरू हो चुकी है जोकि चार दिनों तक चलेगा है। आज इसका दूसरा दिन है इस दिन खरना व्रत की परंपरा निभाई जाती है। इस मौके पर महिलाएं दिन भर उपवास करती हैं और शाम में भगवान सूर्य को खीर-पूड़ी, पान-सुपारी और केले का भोग लगाने के बाद प्रसाद को बांटा जाता है। 



पढ़ें- भूलकर भी न करें छठ पूजा में ये 6 गलतियां, पड़ सकती हैं भारी

 chhath puja 2017 know about kharna vrat or fast and worship importance

नहाय खाय के बाद दूसरे दिन शाम में खरना का आयोजन किया जाता है। खरना का मतलब होता है पूरे दिन का उपवास। 

 chhath puja 2017 know about kharna vrat or fast and worship importance
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala

व्रत रखने वाला व्यक्ति इस दिन जल की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करता। शाम होने पर गन्ने का जूस या गुड़ के चावल या गुड़ की खीर का प्रसाद बना कर बांटा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 chhath puja 2017 know about kharna vrat or fast and worship importance

मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर खीर तैयार की जाती है। इसमें आम की लकड़ी का प्रयोग जरूरी होता है। मिट्टी के नये चूल्हे पर दूध, गुड़ व आरव के चावल से खीर और गेहूं के आटे की रोटी का प्रसाद बनाया जाएगा।

विज्ञापन
 chhath puja 2017 know about kharna vrat or fast and worship importance

प्रसाद बन जाने के बाद शाम को सूर्य की आराधना कर उन्हें भोग लगाया जाता है और फिर व्रतधारी प्रसाद ग्रहण करती है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती सुबह के अर्घ्य तक उपवास करते हैं।

पढ़ें- छठ पूजा में देश के इन सूर्य मंदिरों में होती है विशेष पूजा, मिलता है मनचाहा फल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed