Pradosh Vrat 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। यह उपवास परिवार की सुख-समृद्धि, बरकत और संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन महादेव का पूजन किया जाता है। इसके अलावा पूरे शिव परिवार की आराधना भी की जाती है, इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। मान्यता है कि प्रदोष व्रत भोलेनाथ की कृपा पाने का सबसे उत्तम अवसर है। यदि इस दिन व्रत के साथ-साथ शिव जी का रुद्राभिषेक किया जाए, तो व्यक्ति को समस्त दोषों से मुक्ति मिलती हैं। वर्तमान में ज्येष्ठ माह जारी है और इस महीने में 24 मई 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। हालांकि यह मई महीने का आखिरी प्रदोष होगा। इस दिन शनिवार होने के कारण यह शनि प्रदोष होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ के मंत्रों के जाप के अलावा आप शनि महाराज की पूजा भी कर सकते हैं। इससे महादेव और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती हैं। आइए इन मंत्रों को जान लेते हैं।
Pradosh Vrat 2025: ज्येष्ठ माह के पहले प्रदोष पर करें महादेव के इन मंत्रों का जाप, सभी दोषों से मिलेगी मुक्ति
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 21 May 2025 11:23 AM IST
सार
Pradosh Vrat 2025: वर्तमान में ज्येष्ठ माह जारी है और इस महीने में 24 मई 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। हालांकि यह मई महीने का आखिरी प्रदोष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन