Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा या बुढ़वा मंगल कहते हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान जी के वृद्ध रूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की उपासना व उपवास रखने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा करियर में सफलता, घर से दोष दूर और व्यापार में लाभ मिलता है।
{"_id":"682ae5ba75ab541ba9021c6e","slug":"bada-mangal-2025-me-hanuman-ji-ki-puja-kaise-kare-jaane-vidhi-how-to-perform-hanuman-puja-on-bada-mangal-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bada Mangal 2025: बड़े मंगल पर इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Bada Mangal 2025: बड़े मंगल पर इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
Tue, 20 May 2025 10:49 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 20 May 2025 10:49 AM IST
सार
Bada Mangal 2025: इस साल ज्येष्ठ माह में दूसरा बड़ा मंगल 20 मई 2025 के दिन मनाया जा रहा है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग बना हुआ है।
विज्ञापन
Bada Mangal 2025
- फोटो : adobe
Bada Mangal 2025
- फोटो : Instagram
बड़ा मंगल पूजा विधि
- बड़े मंगल पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ही स्नान कर लेना चाहिए।
- इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें और घर की स्वच्छता का ध्यान रखें।
- अब सबसे पहले एक चौकी पर हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित कर लें।
- फिर प्रभु को लाल रंग का फूल अर्पित करें।
- इसके बाद धीरे-धीरे लाल रंग के वस्त्र, सिंदूर और अक्षत अर्पित करें
Bada Mangal 2025
- फोटो : adobe stock
- इस दौरान चमेली का तेल भी चढ़ाएं।
- हनुमान जी के मंत्र का जप करते हुए शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bada Mangal 2025
- फोटो : adobe stock
- हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
- अंत में प्रभु की आरती करें और लड्डू को बांट दें।
- यदि संभव हो, तो इस दिन गुड़ का दान करें। इसके प्रभाव से सभी दोष दूर होते हैं।
विज्ञापन
Bada Mangal 2025
- फोटो : adobe stock
कब कब है बड़ा मंगल?
- पहला बड़ा मंगल - 13 मई 2025, जो की बीत चुका है।
- दूसरा बड़ा मंगल - 20 मई 2025
- तीसरा बड़ा मंगल - 27 मई 2025
- चौथा बड़ा मंगल - 3 जून 2025
- पांचवां बड़ा मंगल - 10 जून 2025