फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   somwar lord shiva puja vidhi shiva mantra importance somwar ke upay

सोमवार को करें ये शिव साधना, दूर होंगे रोग, भय और जीवन की हर चिंता

Mon, 19 May 2025 08:32 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 May 2025 08:32 AM IST
सार

सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। शिवपुराण, लिंगपुराण एवं स्कंदपुराण में ऐसे कई उपाय और विधियां वर्णित हैं, जिनके माध्यम से सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
somwar lord shiva puja vidhi shiva mantra importance somwar ke upay
सोमवार पूजा विधि - फोटो : freepik

विस्तार

सनातन धर्म में भगवान शिव को "आशुतोष" कहा गया है,अर्थात जो थोड़े से प्रयास, सच्चे भाव और निष्कलंक भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव की कृपा यदि किसी पर हो जाए, तो उसके समस्त क्लेश, मानसिक तनाव, रोग, शोक, दुर्भाग्य और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। विशेष रूप से सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। शिवपुराण, लिंगपुराण एवं स्कंदपुराण में ऐसे कई उपाय और विधियां वर्णित हैं, जिनके माध्यम से सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है।
विज्ञापन


1. ब्रह्म मुहूर्त में जागकर शिव ध्यान करें
शिवपुराण में कहा गया है कि जो भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके पवित्र होकर भगवान शिव का ध्यान करता है, उसके पूर्व जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। ध्यान करते समय भगवान के त्रिनेत्र, गंगा-जटाजूट, चंद्रमा, और नीलकंठ स्वरूप का स्मरण करें। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करते हुए मौन साधना करें।
विज्ञापन


2.शिवलिंग पर पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें
पौराणिक मान्यता है कि शिवलिंग पर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शुद्ध जल) और फिर गंगाजल से अभिषेक करने से मन की शुद्धि होती है और शरीर के समस्त रोग दूर होते हैं। अभिषेक के साथ-साथ “ॐ रुद्राय नमः”, “ॐ  नमः शिवाय ” जैसे मंत्रों का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.बिल्वपत्र, धतूरा, आक के फूल अर्पित करें
भगवान शिव को बिल्वपत्र, आक, धतूरा और भस्म अत्यंत प्रिय हैं। शिवपुराण के अनुसार, इन पवित्र वस्तुओं को अर्पित करने से जन्म-जन्मांतर के पाप समाप्त होते हैं। बिल्वपत्र तीन दलों वाला हो और कटा-फटा न हो। यह त्रिदेवों का प्रतीक माना जाता है।

Somvar Shiv Aarti: शिव आराधना का दिन है सोमवार, इस आरती से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, पाएं मनचाही सफलता


4.सोमवार व्रत और शिव कथा का महत्व
मान्यता है कि जो भक्त सोमवार का व्रत करता है, उसे धन, संतति, आरोग्यता और शांति की प्राप्ति होती है। इस दिन उपवास रखते हुए भगवान शिव की कथा का श्रवण और पाठ करना विशेष पुण्यदायक माना गया है। शाम को दीप जलाकर आरती करें और "शिव चालीसा" या "रुद्राष्टक" का पाठ करें।

Shravan Maas 2025: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानें व्रत तिथि, पूजन विधि और धार्मिक लाभ

5.महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
पुराणों में वर्णित महामृत्युंजय मंत्र का जाप सोमवार को विशेष फलदायी होता है:

"ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्,
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥"

इस मंत्र का 108 बार जप करने से अकाल मृत्यु, रोग, भय, चिंता और मानसिक तनाव का नाश होता है। मंत्र जप के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें और पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख रखें।

6.भगवान शिव में समर्पण ही सर्वोच्च उपाय है
शिवपुराण में कहा गया है यदि भक्त के पास पूजन सामग्री न भी हो, तो केवल भाव और समर्पण से भी भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। जो भक्त सच्चे मन से शिव का स्मरण करता है, उसके जीवन की समस्त बाधाएं स्वयं शिव हर लेते हैं और उसे शांति, स्वास्थ्य और सौभाग्य का वरदान प्रदान करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed