फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jivitputrika Vrat 2023: संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है जितिया व्रत, जानें इसका महत्व और पूजा विधि

Fri, 06 Oct 2023 04:32 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 06 Oct 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Jivitputrika Vrat 2023 Date Jitiya Vrat Puja Vidhi Importance In Hindi
संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है जितिया व्रत, जानें इसका महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock

Jivitputrika Vrat 2023: पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। जीवित्पुत्रिका व्रत को जिउतिया, जितिया या ज्युतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह व्रत आज यानी 6 अक्तूबर 2023 दिन शुक्रवार को रखा जा रहा है। जीवित्पुत्रिका व्रत निर्जला होता है। माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, समृद्धि और उन्नत जीवन के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार संतान के लिए किया गया यह व्रत किसी भी बुरी परिस्थिति में उसकी रक्षा करता है। यह कठिन व्रत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अधिक प्रचलित है। संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी यह व्रत रखा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जीवित्पुत्रिका व्रत की पूजा विधि और महत्व के बारे में...





Janmashtami Puja 2023: जानिए खीरे के बिना क्यों अधूरी रहती है श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा 

Jivitputrika Vrat 2023 Date Jitiya Vrat Puja Vidhi Importance In Hindi
संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है जितिया व्रत, जानें इसका महत्व और पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला।
जितिया व्रत कब मनाया जाता है? 
यह 24 घंटे का निर्जाला व्रत होता है। इसकी शुरुआत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से होती है। वहीं इसका समापन नवमी तिथि को होता है। इस बार यह व्रत 6 अक्तूबर 2023, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। व्रत में 1 दिन से पहले तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना होता है। 
Jivitputrika Vrat 2023 Date Jitiya Vrat Puja Vidhi Importance In Hindi
संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है जितिया व्रत, जानें इसका महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
निर्जला व्रत रखती हैं महिलाएं

जितिया व्रत संतान की दीर्घायु और उनकी सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस उपवास में महिलाएं जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करती हैं।

Dahi Handi 2023: इस साल कब किया जाएगा दही हांडी उत्सव का आयोजन? जानिए क्या है इसका महत्व 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jivitputrika Vrat 2023 Date Jitiya Vrat Puja Vidhi Importance In Hindi
संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है जितिया व्रत, जानें इसका महत्व और पूजा विधि - फोटो : istock
पूजन विधि

जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत रखने वाली महिलाएं प्रदोष काल में गाय के गोबर से पूजा स्थल को भी साफ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत में एक छोटा सा तालाब बनाकर पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Jivitputrika Vrat 2023 Date Jitiya Vrat Puja Vidhi Importance In Hindi
संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है जितिया व्रत, जानें इसका महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
पारण

निर्जला उपवास रखने के बाद जितिया व्रत का पारण तीसरे दिन प्रातः काल पूजा-पाठ के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed