फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjhi 2023: नवरात्रि में घर-घर विराजती हैं सांझी माता, जानें पूजा से लेकर विसर्जन तक सबकुछ

Fri, 06 Oct 2023 02:53 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

Sanjhi Mata Ki Puja:नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार आता है। इसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। यूं तो सभी नवरात्रि खास होती है।

विज्ञापन
Sanjhi 2023 festival during Navratri sanjhi mata ki puja aarti kaise kare
सांझी - फोटो : Amarujala

Sanjhi Mata Ki Puja: नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार आता है। इसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। यूं तो सभी नवरात्रि खास होती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि अधिक महत्वपूर्ण है। इसे खास बनाने के लिए अक्सर लोग तरह तरह से माता रानी की पूजा अर्चना करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्तूबर 2023 से हो रही है। साथ ही 24 अक्तूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलेगा। खास बात ये है कि इस दौरान कई घरों में सांझी माता का पूजन किया जाता है। दरअसल, सांझी पर्व एक महत्वपूर्ण लोकपर्व है जिसे मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे प्रदेशों में मनाया जाता है। अक्सर गांवों में हाथों से मिट्टी की सांझी बनाकर गोबर से दीवार पर लगाई जाती है। सांझी लगाने के बाद प्रतिदिन पूजा कर भोग लगाया जाता है। इसी कड़ी में आइए सांझी के पर्व के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। 

Sanjhi 2023 festival during Navratri sanjhi mata ki puja aarti kaise kare
सांझी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे बनाते हैं सांझी

सांझी की पूजा करना जितना खास है उतना ही इसे बनाना भी है। गांवों में अक्सर लोग मिट्टी से सांझी माता की मूर्ति बनाते हैं। साथ ही कुछ सितारे भी बनाए जाते है। अंत में सांझी माता को चूड़ी, बिंदी व श्रृंगार किया जाता है। 

Sanjhi 2023 festival during Navratri sanjhi mata ki puja aarti kaise kare
puja - फोटो : istock
यहां धूमधाम से होती है पूजा

सांझी माता की पूजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ जगहों में बड़ी धूमधाम से की जाती है। यहीं नहीं दिल्ली व उससे जुड़ें इलाको में भी इस पर्व को मनाया जाता है। नियमानुसार सांझी माता की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjhi 2023 festival during Navratri sanjhi mata ki puja aarti kaise kare
sanjhi puja 2023 - फोटो : amar ujala

इस दिन होता है विसर्जन
शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों की पूजा के बाद दशहरा के दिन सांझी माता का विसर्जन किया जाता है। जिस दिन विसर्जन किया जाता है उससे पहले सांझी माता की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन
Sanjhi 2023 festival during Navratri sanjhi mata ki puja aarti kaise kare
puja - फोटो : iStock
महिलाएं करती हैं पूजा 

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घर में सांझी को स्थापित किया जाता है। इसके बाद पूरे 9 दिनों तक उनकी पूजा की जाती है। मुख्य रूप से सांझी माता की पूजा घर की महिलाएं और कुंवारी कन्याओं द्वारा की जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed