फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2024: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत, नोट करें पूजन सामग्री

Fri, 02 Aug 2024 12:34 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 02 Aug 2024 12:34 PM IST
सार

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में सावन माह को प्रेम और हरियाली का प्रतीक माना जाता है। ये माह सभी शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है।

विज्ञापन
Hariyali Teej vrat 2024 puja vidhi and samagri teej kab hai
Hariyali Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में सावन माह को प्रेम और हरियाली का प्रतीक माना जाता है। ये माह सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान आने वाले व्रत और त्योहार माह की महत्ता को बढ़ाते हैं। वहीं सावन में आने वाली तीज को इस माह का मुख्य पर्व माना गया है। इस दिन वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए सुहागिनें उपवास रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए ये व्रत करती है।



हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन शिव-पार्वती की जोड़ी की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। ऐसे में महादेव की पूजा और अर्चना करने से मनचाहे परिणाम की प्राप्त हो सकती है। इस व्रत में हरे रंग के अधिक महत्व होने के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है। तीज के इस महापर्व पर हरे रंग की साड़ी और हरी चूड़ियां पहनना अधिक शुभ होता है।

मान्यता है कि इस दिन विधिनुसार पूजा करने पर पति की लंबी आयु और तरक्की का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। वहीं शादी के बाद पहली बार इस व्रत को रखने का एक अलग महत्व होता है। पहली बार व्रत रख रही महिलाओं को हमेशा पूजा सामग्रियों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए पूजा में उपयोग होने वाली सामग्रियों के बारे में जान लेते हैं। 

Hariyali Teej 2024: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत, तो इस विधि से करें पूजा
 

Hariyali Teej vrat 2024 puja vidhi and samagri teej kab hai
Hariyali Teej 2024 - फोटो : istock

हरियाली तीज 2024 
हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जा रहा है। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा।

Hariyali Teej vrat 2024 puja vidhi and samagri teej kab hai
Hariyali Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

हरियाली तीज पूजन सामग्री
हरियाली तीज की पूजा करने से पहले पूजा सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इस दौरान शिव-पार्वती मूर्ति, चौकी, कच्चा सूत, केला के पत्ते और बेलपत्र को शामिल करें। इसके साथ ही आप महादेव को अर्पित करने के लिए भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी भी रखें। साथ ही कलश, अक्षत या चावल, घी, कपूर, चंदन, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत, आरती की किताब, शिव चालीसा को भी जरूर रखें।

Hariyali Teej 2024: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए हरियाली तीज पर करें ये उपाय, दूर होंगी सभी परेशानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej vrat 2024 puja vidhi and samagri teej kab hai
Hariyali Teej 2024 - फोटो : istock

मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास चीजें
हरियाली तीज की पूजा के दौरान देवी पार्वती को अर्पित करने के लिए श्रृंगार का सामान रखें। इस दौरान हरे रंग की साड़ी, हरी या लाल चुनरी को रखें। साथ ही सिंदूर,कंघी, बिछुआ,  बिंदी, चूड़ियां, माहौर, खोल, कुमकुम, मेहंदी, दर्पण और इत्र जैसी चीजों को भी जरूर रखें।

विज्ञापन
Hariyali Teej vrat 2024 puja vidhi and samagri teej kab hai
Hariyali Teej 2024 - फोटो : freepik.com

थाली में रखें ये खास चीजें

  • फूल
  • गुलाल
  • नारियल
  • चंदन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed