Hariyali Teej 2024: 7 अगस्त 2024 का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। ये उपवास सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि हरियाली तीज व्रत रखने से सौभाग्यवती भव: का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कुंवारी कन्याएं इस दिन योग्य वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं। हरियाली तीज पर महादेव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन शिव-पार्वती की जोड़ी की पूजा करती हैं, उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। ऐसे में सावन और हरियाली तीज का संयोग होने पर इस दिन कुछ उपाय भी किए जाते हैं। ये उपाय वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करते हैं। वहीं कुछ महिलाएं परिवार की खुशियां और पति की तरक्की के लिए ये उपाय करती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
2 of 5
हरियाली तीज 2024
- फोटो : istock
हरियाली तीज 2024
इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जा रहा है। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त 2024 शाम 7 बजकर 42 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे होगा।
3 of 5
हरियाली तीज 2024
- फोटो : istock
हरियाली तीज पर करें ये उपाय
- अगर आपके पति मानसिक परेशानियों से ग्रसित है, तो आप हरियाली तीज पर उनकी नजर उतारे। इस दौरान एक नारियल लें और उसे अपने पति के ऊपर से 21 बार उतारें। इसके बाद नारियल को पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि इससे तनाव से राहत मिल सकती है।
- हरियाली तीज पर शिव जी को इत्र और जल अर्पित करें। इसके अलावा माता पार्वती को पीले कपड़े और पीली चूड़ियां भेंट करें। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग या किताबें दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।
4 of 5
हरियाली तीज 2024
- फोटो : freepik
- हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पति की आयु लंबी होती है।
- इस दौरान विवाहित महिलाओं को गंगाजल में काले तिल को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से पति को शनि संबंधी दोषों से मुक्ति मिलती है।
5 of 5
हरियाली तीज 2024
- फोटो : freepik
- हरियाली तीज के शुभ दिन पर मां पार्वती को 11 हल्दी की गांठ अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से विवाह जल्दी होने के योग बनने लगेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।