According To Zodiac Sign Teej Saree Colors: आज यानि 07 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर हो चुकी है। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा। इस साल हरियाली तीज के अवसर पर 3 शुभ योग बनेंगे। हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बना है।
हरियाली तीज सुहाग का पर्व है और इस दिन स्त्रियों को 16 श्रृंगार करती है और संग मिलकर तीज का का आनंद लेती हैं। ऐसे में राशि अनुसार साड़ी पहनने से तीज का आनंद दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं हरियाली तीज पर आप अपनी राशि अनुसार किस रंग की साड़ी चुनें।
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर बन रहें हैं कई दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि की महिलाओं को मिलेगा लाभ
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की पूजा में इस आरती को करें शामिल, इन मंत्रों के जाप से हर इच्छा होगी पूरी
2 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
हरियाली तीज के दिन मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। लाल रंग प्रेम का प्रतीक होता है और इस रंग से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है साथ ही मंगल देव की कृपा प्राप्त होती है।
3 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
हरियाली तीज पर वृषभ राशि के जातकों को सिल्वर या गोल्डन रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ऐसा करने से दम्पत्ति में मानसिक तनाव दूर होता है।
4 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाओं को हहरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी, पहननी चाहिए। मान्यता है इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
5 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि पकी स्त्रियां सिल्वर, गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें, इससे शादीशुदा जीवन में मनमुटाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां भी बढ़ती है।