फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की पूजा में इस आरती को करें शामिल, इन मंत्रों के जाप से हर इच्छा होगी पूरी

Wed, 07 Aug 2024 06:17 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 07 Aug 2024 06:17 AM IST
सार

Hariyali Teej 2024: कल यानी 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 Puja vidhi and aarti know teej puja mantra
Hariyali Teej 2024 - फोटो : freepik

Hariyali Teej 2024: कल यानी 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज का व्रत रखने से सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। 


भारत में हरियाली तीज को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान चातुर्मास होने के कारण भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। बता दें चातुर्मास में पूरी सृष्टि का संचालन शिव जी के हाथों में होता है।

इस साल तीज तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में महादेव की पूजा करने पर मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान पूजा में कुछ खास मंत्र और आरती को शामिल करने से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

Hariyali Teej 2024 Puja vidhi and aarti know teej puja mantra
Hariyali Teej 2024 - फोटो : istock

हरियाली तीज आरती


जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।

देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।

सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।

सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।

देवन अरज करत हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।

Hariyali Teej 2024 Puja vidhi and aarti know teej puja mantra
Hariyali Teej 2024 - फोटो : freepik
पति की लंबी उम्र के लिए मंत्र
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 Puja vidhi and aarti know teej puja mantra
Hariyali Teej 2024 - फोटो : istock

विवाह में आ रही है समस्या
अस्य स्वयंवरकलामंत्रस्य ब्रह्मा ऋषिः, अतिजगति छन्दः
देवीगिरिपुत्रीस्वयंवरादेवतात्मनोऽभीष्ट सिद्धये मंत्र जपे विनियोगः।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 Puja vidhi and aarti know teej puja mantra
Hariyali Teej 2024 - फोटो : istock
घर में सुख-समृद्धि के लिए
  • ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः
  • ऊँ गौरये नमः
  • ऊँ पार्वत्यै नमः

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed