फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2024: आज हरियाली तीज पर बन रहें हैं कई दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि की महिलाओं को मिलेगा लाभ

Wed, 07 Aug 2024 06:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 These rare yogas bring positive impact on women of these  zodiac signs
हरियाली तीज पर मिलेगा इन राशियों को लाभ - फोटो : amar ujala

Hariyali Teej 2024: सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा।  इस साल हरियाली तीज के अवसर पर 3 शुभ योग बनेंगे।हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बना है।उस दिन रवि योग रात 8 बजकर 30 मिनट से लेकर अगले दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं परिघ योग प्रात:काल से लेकर सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक है और उसके बाद शिव योग लगेगा।  शिव योग अगले दिन पारण तक रहेगा।  शिव योग में भोलेनाथ की उपासना का दोगुना फल मिलता है।  इन योग के शुभ प्रभाव और ग्रहों की शुभ स्थिति से कुछ राशियों की महिलाओं को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Hariyali Teej 2024 These rare yogas bring positive impact on women of these  zodiac signs
हरियाली तीज पर मिलेगा इन राशियों को लाभ - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि की महिलाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर उनके काम के आधार पर उनकी सराहना की जाएगी। धन के स्रोत बढ़ेंगे। 

Hariyali Teej 2024 These rare yogas bring positive impact on women of these  zodiac signs
हरियाली तीज पर मिलेगा इन राशियों को लाभ - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
हरियाली तीज पर वृश्चिक राशि वाली महिलाओं को माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 These rare yogas bring positive impact on women of these  zodiac signs
हरियाली तीज पर मिलेगा इन राशियों को लाभ - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में समृद्धि आएगी। आपको अच्छा मुनाफा होगा। वाहन खरीदने की आपकी योजना पर आप अमल कर सकते हैं। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 These rare yogas bring positive impact on women of these  zodiac signs
हरियाली तीज पर मिलेगा इन राशियों को लाभ - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए हरियाली तीज सौभाग्य लेकर आएगी। अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। शिवजी की कृपा से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल होगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed