Happy Nag Panchami 2022 Wishes, Quotes, Messages Sms Whatsapp & Facebook Status: नाग पंचमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नाग पंचमी क उल्लेख हिन्दू धर्म शास्त्रों में भी मिलता है। इस दिन नाग देवता या सांप की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। यह अवसर इस वर्ष आज यानी 2 अगस्त को आएगा। लेकिन कहीं-कहीं तो नागों को कुछ खिलाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों में नागों को दूध न देकर दूध से स्नान करने को कहा गया है। इस दिन अष्टनागों की पूजा की जाती है। पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर व्रत और पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थल पर नागदेवता का चित्र लगाएं या मिट्टी के सर्प देवता बना कर उनको लाल कपड़ा बिछाकर चौकी पर स्थापित कर दें। हल्दी, रोली, चावल,कच्चा दूध और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। तत्पश्चात कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर नाग देवता को अर्पित करें। नाग पंचमी के पावन अवसर आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को शानदार मैसेज, कोट्स और स्टेटस से शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Happy Nag Panchami 2022 Wishes: नाग पंचमी आज, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें शुभकामना संदेश
गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
अपने फन पर रखे हैं पृथ्वी को,
ऐसे हैं शक्तिशाली देवता हमारे नाग
इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम!
सावन का आया भक्तों महीना है,
नाग पंचमी का त्योहार है,
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम,
उसका होता हमेशा बेड़ापार है!
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
नाग देवता करें आपकी रक्षा
पिलाएं दूध उन्हें मीठा मीठा,
हो आपके घर में धन की बरसात,
ऐसी शुभ हो नाग पंचमी की सौगात
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
महादेव का है आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठायी
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।