फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022 : राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Mon, 01 Aug 2022 11:39 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Keep these things in mind while tying Rakhi otherwise there may be trouble
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

Raksha Bandhan 2022:  रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।  पूरे देश में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन का दिन श्रावणी पूर्णिमा भी कहलाती है। सावन पूर्णिमा के बाद भद्रपाद का महीना आरंभ हो जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और लंबी उम्र की कामना करती है। इस बार राखी का यह पवित्र त्योहार 11 अगस्त 2022, गुरुवार को मनाया जाएगा।  इस दिन बहन भाई का तिलक करती है। इसके बाद आरती उतारती है और उन्हें मिठाई खिलाती है । बदले में भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है और उसकी क्षमता के अनुसार उपहार देता है। शास्त्रों के अनुसार रक्षा बंधन के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान न रखने से परेशानी हो सकती है। आइए  जानते हैं क्या हैं वो बातें।

Raksha Bandhan 2022 Keep these things in mind while tying Rakhi otherwise there may be trouble
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

भद्रा और राहुकाल का ध्यान रखें
हिंदू पंचांग के अनुसार भद्रा और राहुकाल के दौरान भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए। ये दोनों समय बहुत ही अशुभ माने जाते हैं। इन दोनों समय में किए गए कार्य अशुभ माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय राखी बांधने से भाई को कई परेशानियां आती हैं।

Raksha Bandhan 2022 Keep these things in mind while tying Rakhi otherwise there may be trouble
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

टूटे हुए अक्षत का प्रयोग न करें
राखी के दिन बहन अपने भाई के माथे पर अक्षत (चावल) और कुमकुम मिलाकर तिलक करती है। हिंदू धर्म में अक्षत का अर्थ होता है जिसे कोई नुकसान न हो। भाई को तिलक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि टूटे हुए चावल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Keep these things in mind while tying Rakhi otherwise there may be trouble
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : अमर उजाला

दिशा का ध्यान रखें
रक्षाबंधन के दिन वास्तु के अनुसार राखी बांधना शुभ होता है। राखी बांधते समय बहनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भाई का मुंह दक्षिण दिशा में न हो। राखी बांधते समय उत्तर और पूर्व की ओर मुंह करना चाहिए।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Keep these things in mind while tying Rakhi otherwise there may be trouble
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Needpix.com

काले रंग की राखी न बांधें
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि राखी के दिन काले रंग की राखी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में यह भी माना जाता है कि यह रंग नकारात्मकता को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed