फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024 Wishes: हरतालिका तीज पर सहेलियों और रिश्तेदारों को इन खूबसूरत संदेशों से दें शुभकामनाएं

Fri, 06 Sep 2024 09:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Sep 2024 09:28 AM IST
सार

Hartalika Teej Wishes: आज 6 सितंबर को शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र के साथ हरतालिका तीज मनाई जा रही है। 

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Images Messages Whatsapp Facebook Status And Shayari In Hindi
Hartalika Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej Wishes Images Quotes In Hindi: आज 6 सितंबर को शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र के साथ हरतालिका तीज मनाई जा रही है। ये दिन गौरी-शंकर की पूजा को समर्पित है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। साल में तीन तीज होती हैं, जिसमें हरतालिका को सबसे खास माना गया है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला उपवास करती है, जिसका पारण अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है। भारत में मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ये व्रत रखा जाता है।

हरतालिका तीज पर व्रती महिलाएं शिव परिवार की विधि विधान से पूजा करती हैं, जिससे सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान अविवाहित लड़कियां भी इस दिन मनचाहे वर की कामना के लिए ये उपवास रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपनी सखी सहेलियों को बधाई भी देती हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकती हैं।

Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Images Messages Whatsapp Facebook Status And Shayari In Hindi
Hartalika Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Images Messages Whatsapp Facebook Status And Shayari In Hindi
Hartalika Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

हरतालिका तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है…
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Images Messages Whatsapp Facebook Status And Shayari In Hindi
Hartalika Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

मां पार्वती आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें।
सौभाग्यवती होने का मिले आशीर्वाद, परिवार हो खुशहाल।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Images Messages Whatsapp Facebook Status And Shayari In Hindi
Hartalika Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरतालिका तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed