फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज के दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Fri, 06 Sep 2024 01:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Do These Upay  remedies To Improve The Financial Condition Of Your Husband
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : amar ujala

Hartalika Teej 2024: हिंदू धर्म में ऐसे कई व्रत हैं जो विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से करती हैं। उनमें से एक है हरितालिका तीज व्रत, जो विशेष रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और दृक पंचांग के अनुसार यह तिथि इस साल 6 सितंबर को पड़ रही है। ऐसे में हर तालिका तीज व्रत आज यानी 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। व्रत के दिन महिलाएं कुछ विशेष उपाय करें तो उनके पति के जीवन से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और धन कमाने के नए अवसर खुलेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय। 



Hartalika Teej 2024: इस विधि से करें हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, जानें समय, पूजा विधि और मंत्र

Hartalika Teej 2024 Do These Upay  remedies To Improve The Financial Condition Of Your Husband
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : freepik

हरतालिका तीज के दिन करें ये उपाय

  • इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन आपको विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करने से मनुष्य के जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।
Hartalika Teej 2024 Do These Upay  remedies To Improve The Financial Condition Of Your Husband
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : freepik
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव को पांच आक के फूल चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Do These Upay  remedies To Improve The Financial Condition Of Your Husband
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : freepik
  • अगर कोई दंपत्ति अपने वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम चाहता है तो उन्हें हरतालिका तीज के दिन गुप्त रूप से भगवान गणेश की पंचोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए और उन्हें दूर्वा और मालपुआ का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Do These Upay  remedies To Improve The Financial Condition Of Your Husband
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : amar ujala
  • महिलाएं भी अपने बच्चों के विकास के लिए हरतालिका तीज को उत्साह से मनाती रहती हैं। ऐसे में उस दिन पूजा के बाद गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर 11 बिल्व पत्र भी चढ़ाए जाते हैं। इससे आपके बच्चे के जीवन में खुशियां आ जाएंगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed