फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Dev Diwali 2024: देव दिवाली के पावन पर्व पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Fri, 15 Nov 2024 06:14 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 15 Nov 2024 06:14 AM IST
सार

Happy Dev Diwali 2024: हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर 'देव दिवाली' का पर्व मनाया जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को देव दिवाली है। इस दिन भगवान शिव की विधि अनुसार पूजा की जाती है, जिससे साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

विज्ञापन
Happy Dev Diwali 2024 Wishes Images Quotes and whatsapp status
Happy Dev Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

Happy Dev Diwali 2024: हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर 'देव दिवाली' का पर्व मनाया जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को देव दिवाली है। इस दिन भगवान शिव की विधि अनुसार पूजा की जाती है, जिससे साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। देव दिवाली को रौशनी का पर्व भी कहा जाता है, जो सभी के जीवन में प्रकाश लाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस उपलक्ष्य में देवताओं ने स्वर्गलोक में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। इसे "देवताओं की दिवाली" भी कहा जाता है।



भारत में मुख्य रूप से देव दिवाली का पर्व काशी में मनाया जाता है, जिसे शिव की नगरी भी कहते हैं। यहां गंगा नदी के तट पर भक्तजन लाखों दीए जलाकर विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली पर देवता स्वर्गलोक से धरती पर आते हैं, और इन दीपों के प्रकाश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इस दौरान सभी के दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से देव दिवाली की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।

Happy Dev Diwali 2024 Wishes Images Quotes and whatsapp status
Happy Dev Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

आज करें दीप दान
भगवान को करें प्रणाम
देव दिवाली आपके जीवन में खुशहाली लाए
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dev Diwali 2024 Wishes Images Quotes and whatsapp status
Happy Dev Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाट पर जलते जगमग दीप
भाव विभोर करने वाला अद्भुत परिवेश
देव दिवाली जीवन में लाएं खुशियां अनेक
मंगलमय हो आपकी देव दिवाली
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Dev Diwali 2024 Wishes Images Quotes and whatsapp status
Happy Dev Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

काशी में देवों का लग रहा मेला
हर ओर गूंज रहा शिव-शंभू का शोर।
गंगा के घाटों पर जगमगाते दीपक
आओ हम सब मिलकर मनाएं देव दीपावली।
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Dev Diwali 2024 Wishes Images Quotes and whatsapp status
Happy Dev Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

आओ मिलकर करें दीप दान
प्रसन्न होंगे शिव भगवान
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed