फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2025 Wishes: वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Sun, 02 Feb 2025 05:53 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 02 Feb 2025 05:53 AM IST
सार

Happy Basant Panchami 2025 Wishes: हिंदू धर्म में सरस्वती माता को संगीत, कला, वाणी और ज्ञान की देवी कहा जाता है, उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि और नौकरी कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Happy Basant Panchami 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp and Facebook Status Messages in Hindi
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

Happy Basant Panchami 2025 Wishes: हिंदू धर्म में सरस्वती माता को संगीत, कला, वाणी और ज्ञान की देवी कहा जाता है, उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि और नौकरी कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। धार्मिक ग्रंथों में मां सरस्वती को स्वर की देवी का दर्जा प्राप्त है। कहा जाता है कि यदि सच्चे भाव से उनकी उपासना की जाए, तो साधक के सभी संकटों का निवारण होता है। हालांकि उनकी विशेष कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी का दिन सबसे खास है, क्योंकि यह तिथि उनके जन्म से जुड़ी है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़ककर सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए वसंत पंचमी पर घर, मंदिर, स्कूल और कॉलेजों से लेकर सभी शिक्षा संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।



इस साल 2 फरवरी 2025 रविवार यानी की आज पूरे भारत में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, यह दिन छात्र ही नहीं बल्कि किसान वर्ग के लिए भी बेहद शुभ है, क्योंकि वसंत पंचमी से 'वसंत ऋतु' का आगमन होता है। इसलिए इस अवसर पर सभी एक दूसरे को सरस्वती पूजा यानी की  वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप इन खूबसूरत संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं...

Happy Basant Panchami 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp and Facebook Status Messages in Hindi
Happy Basant Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला

लेकर मौसम की बहार,
आया वसंत ऋतु का त्योहार,
दिल में भर के उमंग और प्यार,
आओ मिलकर मनाएं वसंत पंचमी का त्योहार।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Happy Basant Panchami 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp and Facebook Status Messages in Hindi
Happy Basant Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला

विद्या और ज्ञान से ज्यादा मूल्यवान इस दुनिया में कोई भी वस्तु नहीं है।
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Basant Panchami 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp and Facebook Status Messages in Hindi
Happy Basant Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Happy Basant Panchami 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp and Facebook Status Messages in Hindi
Happy Basant Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला

सरस्वती पूजा का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाएगा खुशियां अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार, शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed