फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चार चीजों का भोग

Sun, 02 Feb 2025 05:50 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 02 Feb 2025 05:50 AM IST
सार

Basant Panchami 2025 Bhog: हर साल वसंत पंचमी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर, मंदिर, धार्मिक स्थलों से लेकर स्कूल कॉलेजों में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Bhog Offer these things to Goddess Saraswati to get Success
Basant Panchami 2025 - फोटो : Amar Ujala

Basant Panchami 2025 Bhog: हर साल वसंत पंचमी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर, मंदिर, धार्मिक स्थलों से लेकर स्कूल कॉलेजों में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए इस तिथि पर विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। भारत में इसे वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि अगर सच्चे भाव से वसंत पंचमी पर संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना की जाए तो साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साथ ही उसकी बुद्धि का भी विकास होता है। इस वर्ष 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी मनाई जा रही है। ज्योतिषियों की मानें तो इस तिथि पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शिव व सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है, इस संयोग में देवी सरस्वती को कुछ चीजों का भोग लगाने से वह प्रसन्न हो सकती हैं, और करियर संबंधी बाधाएं दूर कर सकती हैं। ऐसे में आइए ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।

Basant Panchami 2025 Bhog Offer these things to Goddess Saraswati to get Success
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि अनुसार पूजा करें - फोटो : freepik

केसर भात
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि अनुसार पूजा करें, इसके बाद उन्हें केसर भात का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

Basant Panchami 2025 Bhog Offer these things to Goddess Saraswati to get Success
वसंत पंचमी के शुभ दिन पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती को मीठे चावल का भोग लगाएं - फोटो : freepik.com

मीठे चावल
वसंत पंचमी के शुभ दिन पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती को मीठे चावल का भोग लगाएं। आप चावल को मीठा बनाने के लिए इसमें गुड़ का उपयोग भी कर सकते हैं, इससे देवी प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Bhog Offer these things to Goddess Saraswati to get Success
आप मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं। - फोटो : इंस्टाग्राम

बेसन के लड्डू
आप मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इसका भोग लगाने से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलती है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Bhog Offer these things to Goddess Saraswati to get Success
वसंत पंचमी के दिन आप देवी मां को पीले रंग की मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। - फोटो : Freepik

पीली मिठाई
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन आप देवी मां को पीले रंग की मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं।

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर विद्यार्थी करें ये एक काम, करियर में मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर छात्र शिक्षा में सफलता के लिए जरूर करें ये चार उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed