हनुमानजी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और कलयुग में आज भी सशरीर विचरण करते हैं। हनुमानजी को भगवान शिव का रूद्रावतार माना जाता है। जो भक्त हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा-आराधना करता है उसकी हर तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी हो जाती हैं। हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष रूप फलदायी होता है। इस दिन जो हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करता है हनुमान जी उस पर विशेष कृपा बरसाते हैं। जो भक्त नियमित रूप से हनुमंत उपासना करता है उसके जीवन से सभी तरह के कष्ट फौरन ही दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हनुमानजी की पूजा करने से कुंडली में मौजूद सभी तरह के ग्रह दोषों से मुक्ति भी मिल जाती है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा हमेशा रहती है। आइए जानते हैं हनुमानजी किन-किन राशि वालों के ऊपर अपनी विशेष कृपा रखते हैं।
{"_id":"642bdfd68e8904981b04efb5","slug":"hanuman-janmotsav-2023-according-to-astrology-hanuman-ji-special-grace-resides-on-these-4-zodiac-signs-life-re-2023-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान हनुमान इन 4 राशियों के ऊपर हमेशा रहते हैं मेहरबान, मिलता है धन लाभ और सफलताएं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
भगवान हनुमान इन 4 राशियों के ऊपर हमेशा रहते हैं मेहरबान, मिलता है धन लाभ और सफलताएं
Thu, 06 Apr 2023 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:07 AM IST
विज्ञापन
HanumanJi: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
- फोटो : अमर उजाला
rashi
- फोटो : अमर उजाला
हनुमानजी की प्रिय राशियां
मेष राशि
राशि चक्र में पहली राशि मेष होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। मेष राशि के जातकों के ऊपर हनुमानजी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग अगर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा और चालीसा का पाठ करते हैं तो उनके जीवन में हमेशा ही सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के ऊपर हनुमान जी की कृपा रहने के कारण जल्द ही संकटों से मुक्ति मिल जाती है और हर एक काम में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर हमेशा ही हनुमंत कृपा मिलती है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं और सूर्यदेव हनुमानजी के गुरु हैं ऐसे में सिंह राशि के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा रखते हैं। इस राशि के जातकों को हनुमानजी की पूजा जरूर करनी चाहिए। हनुमानजी की पूजा करने से इन राशि के जातकों को समाज में अच्छा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों पर हनुमानजी कृपा रहने से किसी भी कठिन से कठिन काम को करने से पीछे नहीं हटते हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह माने जाते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान जी विशेष कृपा मिलती है जिस कारण से इन्हें अच्छी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होता है। जीवन के हर एक क्षेत्र में इनको सुख-समद्धि और प्रसिद्धि मिलती है। जीवन में ऐशोआराम और सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहती है।

कुंभ राशि
हनुमानजी की प्रिय राशियों में से एक राशि कुंभ भी होती है। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। जो भक्त हनुमानजी की पूजा-उपासना नियमित रूप से करता है उन्हें हनुमानजी के साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे जातकों का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।
यह भी पढ़ें-

- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
- April Horoscope 2023: अप्रैल महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल