फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2020 Date: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए इस पर्व का महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि

Sun, 05 Jul 2020 07:52 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Jul 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Date guru purnima shubh muhurat puja vidhi and importance guru purnima timing vyasa purnima
गुरु पूर्णिमा 2020: चारों वेदों के रचयिता और महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना करने वाले वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
Guru Purnima 2020 Date: 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का त्योहार है। इस पर्व पर अपने गुरु के प्रति आस्था को प्रगट किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विधिवत रूप से गुरु पूजन किया जाता है। इसको व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन को चारों वेदों के रचयिता और महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना करने वाले वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।


Guru Purnima 2020: 5 जुलाई को गुरु पूजा का पर्व, जानिए क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा 
Guru Purnima 2020 Date guru purnima shubh muhurat puja vidhi and importance guru purnima timing vyasa purnima
Guru Purnima 2020
गुरु पूर्णिमा का महत्व
 Importance Of Guru Purnima 2020:  गुरु पूर्णिमा के दिन पर अपने गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु का पूजन करने की परंपरा है। महर्षि वेद व्सास की जयंती पर इस पर्व को मनाया जाता है। चारों वेदों, 18 पुराणों , महाभारत के रचयिता और कई अन्य ग्रंथों के रचनाकार का श्रेय महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। वेदों का विभाजन करने के कारण इनका नाम वेद व्यास पड़ा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।



Sawan 2020: पांच सावन सोमवार के साथ श्रावण का महीना, लेकिन पूजा में भूलकर न करें ये काम

 
Guru Purnima 2020 Date guru purnima shubh muhurat puja vidhi and importance guru purnima timing vyasa purnima
Guru Purnima 2020
गुरु पूर्णिमा का पूजा मुहूर्त
Guru Purnima Shubh Muhurat 2020: गुरु पूर्णिमा पर्व के दिन गुरु पूजा के लिए मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूर्णिमा की तिथि 4 जुलाई को सुबह 11 बजकर 33 मिनट ले लग जाएगी जो 5 जुलाई की सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इस दिन आषाढ़ पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लगेगा। लेकिन इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा जिसके कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

जुलाई महीने में सिर्फ दो ग्रह ही बदलेंगे अपनी चाल, इन चार राशियों के लिए शुभ रहेगा महीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Date guru purnima shubh muhurat puja vidhi and importance guru purnima timing vyasa purnima
guru purnima 2020
पूजा विधि
Guru Purnima Puja Vidhi 2020: गुरु पूर्णिमा की सुबह सबसे पहले स्नान कर साफ कपड़े पहनकर अपने घर के पूजा स्थल पर लगी देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए उनकी विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल पर रखें अपने गुरु की तस्वीर को माला फूल अर्पित कर उनका तिलक करना चाहिए। पूजा करने के बाद अपने गुरु के घर जाकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed