Sawan 2020: 6 जुलाई से पवित्र महीना सावन आरंभ हो चुका है। सावन का पहला दिन सोमवार है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। मान्यता है जो भी भक्त पूरी श्रद्धा भाव से सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करता है उसकी सभी तरह की मनोकामना सावन के महीने में भोले शंकर जरूर पूरी करते हैं। इस बार सावन के महीने में कई चीजें खास तरह की होने वाली रहेगी।
Sawan 2020: पांच सावन सोमवार के साथ 6 जुलाई से श्रावण का महीना आरंभ, पूजा में भूलकर न करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोले शंकर जल्द प्रसन्न होने वाले देव हैं। शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए होता है। सोमवार के दिन व्रत रखने से भोले शंकर अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं। ऐसे में अगर सावन के महीने में एक साथ कई सोमवार का दिन आए तो उस दिन भोले भंडारी की सबसे ज्यादा अपनी कृपा बरसाते हैं। सावन का पूरा महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित होता है।
सोमवार का दिन महादेव की भक्ति के लिए विशेष शुभ फलदायक होते हैं। ऐसे में जो भक्त सावन के महीने के सोमवार के दिन व्रत रख कर शिव आराधना करता है उसके जीवन में चल रही विवाह संबंधी समस्याएं जल्द दूर हो जाती हैं। साल 2020 का सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। सावन के महीने का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है और अंत भी सोमवार के दिन होगा। इस बार कुल पांच सावन सोमवार का दिन रहेगा। जो बहुत ही शुभ माना जाता है।
Guru Purnima 2020: 5 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व, जानिए इसका महत्व
साल 2020 के सावन का पहला सोमवार सावन मा के शुरू होने वाले पहले दिन सोमवार 6 जुलाई को है। इसके बाद क्रम से 13 जुलाई को दूसरा, 20 जुलाई को तीसरा, 27 जुलाई को चौथा जबकि आखिरी यानी पांचवा 3 अगस्त को रहेगा।
Chandra Grahan 2020: लगातार तीसरे साल गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, कहां दिखाई देगा और सूतक का समय
इस बार पांच सावन सोमवार के अलावा कई दिन शुभ योग भी बनेगा। जिसमें 11 सर्वार्थ सिद्धि योग, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और 3 अमृत सिद्धि योग होंगे।