फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Nanak 550 Birth Anniversary: जानिए गुरु नानक देव जी कैसे बने सिख धर्म के संस्थापक

Tue, 12 Nov 2019 08:43 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 12 Nov 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
guru nanak 550 birth anniversary significance and importance
गुरु नानक जयंती

गुरु नानक जयंती का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 12 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह पर्व सिख समुदाय के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। आइए, आज आपको गुरु नानक जयंती के बारें में सब कुछ बताते हैं...


 

guru nanak 550 birth anniversary significance and importance
गुरुपर्व
गुरुपर्व
गुरुपर्व हर साल गुरु के जन्मदिन पर मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती का पर्व सिख समुदाय के पहले गुरु, गुरु देव नानक जी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है।  

 
guru nanak 550 birth anniversary significance and importance
गुरुनानक जयंती

गुरुपर्व की तिथि
गुरुनानक जयंती या गुरुपर्व हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru nanak 550 birth anniversary significance and importance
गुरु नानक जी बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व थे

महत्त्व
गुरु नानक देव जी सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक थे। गुरु नानक जी के उपदेश और शिक्षाएं उनके अनुयायियों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय हैं। गुरु नानक देव जी ने अध्यात्मिक शिक्षा के आधार पर ही सिख धर्म की स्थापना की।

गुरु नानक जी बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व थे। गुरु नानक देव जी को धार्मिक नवप्रवर्तनक भी माना जाता है। सिख धर्म के प्रथम गुरु होने के साथ-साथ वे एक महान दार्शनिक, समाजसुधारक, देशभक्त, धर्मसुधारक, योगी आदि भी थे। उन्होंने अंधविश्वास, मूर्ति पूजा आदि का कट्टर विरोध किया।

गुरु नानक जी ने धार्मिक कुरोतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और दुनिया के कोने-कोने में सिख धर्म का प्रचार किया। गुरु नानक देव जी ने अनुयायियों को भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताया। उन्होंने लोगों को प्रेम करना, जरूरतमंदों की सहायता करना, महिलाओं का आदर करना आदि के लिए भी प्रेरित किया और अपने अनुयायियों को ईमानदारी पूर्वक जीवन जीने की शिक्षा दी और जीवन से संबंधित कई उपदेश दिए।

विज्ञापन
guru nanak 550 birth anniversary significance and importance
गुरु ग्रंथ साहिब

गुरु ग्रंथ साहिब
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को 974 भजनों के रूप में अमर किया गया था, जिसे सिख धर्म के पवित्र पाठ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ के नाम से जाना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed