फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कलाई से राखी कब खोलनी चाहिए? जानें सही समय और रक्षासूत्र का क्या करें

Fri, 28 Aug 2026 05:06 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 28 Aug 2026 05:06 PM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं में राखी को महज एक धागा नहीं माना गया है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। आइए जानते हैं राखी कब खोलनी चाहिए और उतारने के बाद इसका क्या किया जा सकता है।

विज्ञापन
raksha bandhan ke baad rakhi kab utare aur kya kare
रक्षाबंधन - फोटो : AI

भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित पर्व रक्षाबंधन को बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। वहीं, भाई भी बहन की हर परिस्थिति में साथ देने और उसकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।


 
धार्मिक मान्यताओं में राखी को महज एक धागा नहीं माना गया है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसलिए राखी खोलने के बाद भी उसके साथ उचित तरीके से व्यवहार करना जरूरी माना जाता है। कई लोग राखी उतारने के बाद उसे कहीं भी रख देते हैं या कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना उचित नहीं माना जाता। आइए जानते हैं राखी कब खोलनी चाहिए और उतारने के बाद इसका क्या किया जा सकता है।

raksha bandhan ke baad rakhi kab utare aur kya kare
राखी कब खोलनी चाहिए? - फोटो : Adobe

राखी कब खोलनी चाहिए?
रक्षाबंधन के बाद राखी खोलने को लेकर कोई एक निश्चित तिथि या समय निर्धारित नहीं है। आम मान्यता है कि कलाई पर राखी बांधने के करीब 24 घंटे बाद इसे उतारा जा सकता है। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में इसे लेकर अलग परंपराएं देखने को मिलती हैं।

raksha bandhan ke baad rakhi kab utare aur kya kare
राखी कब खोलनी चाहिए? - फोटो : Freepik

कुछ परिवारों में जन्माष्टमी के अवसर पर पुरानी राखी उतारने की परंपरा प्रचलित है। वहीं, कई भाई सालभर राखी को अपनी कलाई पर बांधे रखते हैं और अगले रक्षाबंधन पर पुरानी राखी हटाकर नई राखी धारण करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan ke baad rakhi kab utare aur kya kare
राखी उतारने के बाद क्या करना चाहिए? - फोटो : Freepik

राखी उतारने के बाद क्या करना चाहिए?
राखी निकालने के बाद उसे सड़क, कूड़ेदान या किसी अन्य स्थान पर फेंकने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुराने रक्षासूत्र का सम्मानपूर्वक विसर्जन करना बेहतर होता है।
 

विज्ञापन
raksha bandhan ke baad rakhi kab utare aur kya kare
राखी उतारने के बाद क्या करना चाहिए? - फोटो : Freepik

आप चाहें तो राखी को किसी पेड़ की शाखा पर बांध सकते हैं। ऐसा करते समय उसके साथ एक रुपये का सिक्का भी रखने की परंपरा कुछ स्थानों पर मानी जाती है। इस तरह राखी को इधर-उधर फेंकने के बजाय श्रद्धा के साथ विदा किया जा सकता है।

चाणक्य नीति: समाज में मान-सम्मान पाने के लिए इन 3 बातों का रखें ध्यान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed