{"_id":"68dce975bcb38f04d4060c96","slug":"dussehra-2025-do-these-upay-on-vijayadashami-without-muhurat-know-importance-in-hindi-2025-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: विजयादशमी पर करें ये 8 उपाय, हर एक कार्यों में मिलेगी सफलता और आएगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Dussehra 2025: विजयादशमी पर करें ये 8 उपाय, हर एक कार्यों में मिलेगी सफलता और आएगी सुख-समृद्धि
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:41 PM IST
सार
Dussehra 2025: विजयादशमी पर विशेष उपाय से व्यक्ति को धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शास्त्रों में बताए गए कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय यदि विजयादशमी के दिन पूरे श्रद्धाभाव से किए जाएं तो घर-परिवार में मंगलमय वातावरण का संचार होता है।
विज्ञापन
1 of 9
विजयादशमी पूजन उपाय
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Dussehra 2025: आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयादशमी पर्व न केवल असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, बल्कि यह दिन धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए विशेष उपाय व्यक्ति को धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शास्त्रों में बताए गए कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय यदि विजयादशमी के दिन पूरे श्रद्धाभाव से किए जाएं तो घर-परिवार में मंगलमय वातावरण का संचार होता है।
2 of 9
विजयदशमी पर शमी का महत्व
- फोटो : amar ujala
1. शमी वृक्ष की पूजा
पौराणिक मान्यता के अनुसार शमी वृक्ष देवी-देवताओं का वासस्थान है। विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष की पूजा-अर्चना करने और उसकी पत्तियों को घर लाकर तिजोरी या पूजा स्थान पर रखने से धन-वैभव में वृद्धि होती है। इसे ‘स्वर्णपत्र’ के समान फलदायी माना गया है।
2. शस्त्र और वाहन पूजन
दशहरे के दिन शस्त्र और वाहन पूजन की परंपरा है। यह पराक्रम और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शस्त्र-पूजन करने से साहस, विजय और सम्मान की प्राप्ति होती है। वाहन पूजन करने से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है और यात्रा शुभ होती है।
3. देवी दुर्गा और भगवान राम की आराधना
विजयादशमी के दिन श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इसीलिए इस दिन मां दुर्गा और भगवान राम की विशेष आराधना करनी चाहिए। पूजा में दीपक जलाकर उन्हें लाल फूल अर्पित करें और प्रसाद चढ़ाएं। इससे पारिवारिक कल्याण और सफलता मिलती है।
विज्ञापन
5 of 9
अपराजिता का फूल
- फोटो : adobe stock
4. अपराजिता पौधे की पूजा
विजयादशमी के दिन अपराजिता पौधे की पूजा करने का विशेष महत्व है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है। पौधे की जड़ में हल्दी और सिंदूर अर्पित कर उसकी आराधना करने से परिवार में समृद्धि आती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।