फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2025: क्या है रावण के 10 सिरों का राज ? जानें किन बुराइयों के हैं ये प्रतीक

Wed, 01 Oct 2025 04:22 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 01 Oct 2025 04:22 PM IST
सार

Symbolism of Ravan’s 10 Heads: धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक रावण शास्त्रों का ज्ञाता था और उसके 10 सिर उसकी शक्ति को दर्शाते थे। परंतु क्या आप रावण के इन सिरों के प्रतीकों को जानते हैं अगर नहीं, तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन
dussehra 2025 What is the Significance of Ravana 10 Heads in hindi disprj
विजयादशमी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाई जाती है, जिसे दशहरा भी कहते है। - फोटो : Adobe Stock

Dussehra 2025: विजयादशमी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाई जाती है, जिसे दशहरा भी कहते है। इस वर्ष 2 अक्तूबर, 2025 को दशहरा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की स्थापना की थी। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि दशहरा के विशेष अवसर पर देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक रावण शास्त्रों का ज्ञाता था और उसके 10 सिर उसकी शक्ति को दर्शाते थे। परंतु क्या आप रावण के इन सिरों के प्रतीकों को जानते हैं अगर नहीं, तो आइए जानते हैं।

dussehra 2025 What is the Significance of Ravana 10 Heads in hindi disprj
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रावण का पहला सिर उसकी अनियंत्रित इच्छाओं को दर्शाता है, जिसे उसकी हार का कारण भी माना गया है। - फोटो : Adobe

रावण के दस सिर किन बुराईयों के हैं प्रतीक 

काम 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रावण का पहला सिर उसकी अनियंत्रित इच्छाओं को दर्शाता है, जिसे उसकी हार का कारण भी माना गया है।

क्रोध 
ऐसा माना जाता है कि रावण का दूसरा सिर क्रोध को दर्शाता है। रावण का गुस्सा इतना अधिक था कि वह बिना किसी विचार विमर्श के काम करते थे और क्रोध के चलते सभी हदों को भी पार कर देते थे।

dussehra 2025 What is the Significance of Ravana 10 Heads in hindi disprj
रावण का तीसरा सिर लोभ का प्रतीक है। रावण के मन में इस संसार की हर वस्तुओं को पाने का लालच था - फोटो : Adobe Stock

लोभ
मान्यता है कि रावण का तीसरा सिर लोभ का प्रतीक है। रावण के मन में इस संसार की हर वस्तुओं को पाने का लालच था और वह सभी चीजों पर अपना अधिकार पाना चाहते थे।

मोह 
रावण का चौथा सिर मोह का माना जाता है। उन्हें अपनी शक्ति और संपत्ति से अधिक मोह था, जिसके चलते सही और गलत की पहचान भी खो दी थी।

अहंकार 
रावण का पांचवां सिर अहंकार को दर्शाता है, जिसे उनका सबसे बड़ा शत्रु माना गया है। 

Budh Gochar On Dussehra: इन 3 राशि वालों की दशहरा पर चमकेगी किस्मत, बुध करेंगे गोचर

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2025 What is the Significance of Ravana 10 Heads in hindi disprj
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक रावण का सातवां सिर ईर्ष्या को दर्शाता है। - फोटो : Adobe Stock

मद 
मान्यता है कि रावण का छठा सिर मद को दर्शाता है यानी उन्हें अपने वैभव पर अत्यधिक गर्व था, जिसे उनकी हार का कारण भी माना जाता है।

ईर्ष्या 
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक रावण का सातवां सिर ईर्ष्या को दर्शाता है। कहते हैं कि रावण दूसरों की सफलता और अच्छाई को देखकर उसके मन में ईर्ष्या भर जाती थी।

Dussehra 2025: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा, जानिए इससे जुड़ी 10 प्रमुख परंपराएं

विज्ञापन
dussehra 2025 What is the Significance of Ravana 10 Heads in hindi disprj
रावण का नौवां सिर द्वेष को दर्शाता है , जो उनके मन को प्रतिशोध की भावना से भर देता था। - फोटो : Adobe Stock

चिंता 
रावण का आठवां सिर चिंता का प्रतीक है, जिस कारण उनका मन अशांत रहता था।

द्वेष
रावण का नौवां सिर द्वेष को दर्शाता है , जो उनके मन को प्रतिशोध की भावना से भर देता था।

अज्ञान 
रावण का दसवां और आखिरी सिर अज्ञान का प्रतीक है, जो उसे धर्म-सत्य के मार्ग से भटका कर विनाश की ओर ले जाता था।


 

Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed