फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: आज दिवाली पर भूलकर भी न दें यह पांच उपहार, रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट

Thu, 04 Nov 2021 06:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 06:06 AM IST
विज्ञापन
diwali gifts 2021 don't give these things to friends and relatives on deepawali to prevent bitterness in relationships
gifts

दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह 'अंधकार पर प्रकाश की विजय' को दर्शाता है। हिन्दी पंचांग के आधार पर आज कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब श्रीराम अपनी पत्नी सीता व छोटे भाई लक्ष्मण सहित आयोध्या में वापिस लौटे थे तो नगरवासियों ने घर-घर दीप जलाकर खुशियां मनाईं थीं। इसी पौराणिक मान्यतानुसार प्रतिवर्ष घर-घर घी के दीये जलाए जाते हैं और खुशियां मनाई जाती हैं। दीपावली के दिन लोग घर में मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इसके अलावा लोग अपने सगे संबंधियों को मिठाई के साथ विभिन्न प्रकार के उपहार देते हैं। लेकिन कई बार लोग गलती से दिवाली पर ऐसे गिफ्ट भी दे देते हैं जिससे संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। आइए जानते हैं दिवाली पर ऐसे कौन से उपहार है जो देना अशुभ माना जाता है। 

diwali gifts 2021 don't give these things to friends and relatives on deepawali to prevent bitterness in relationships
maa lakshmi

लक्ष्मी जी की ऐसी तस्वीर ने दें उपहार में 

दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और अक्सर लोग उपहार स्वरूप मां लक्ष्मी की तस्वीर देते हैं। लेकिन ध्यान रखें माता लक्ष्मी की खड़ी मुद्रा वाली प्रतिमा किसी को दीपावली के दिन उपहार स्वरूप भेंट न करें। शास्त्रों में मां लक्ष्मी का घर में बैठना शुभ माना गया है। इसलिए हमेशा बैठी अवस्था की तस्वीर ही खरीदें।

diwali gifts 2021 don't give these things to friends and relatives on deepawali to prevent bitterness in relationships
मां दुर्गा

देवी देवताओं की इन तस्वीरों से रहे दूर 

वैसे तो बाजार में ऐसे कई देवी देवता की तस्वीर हैं जिनका उग्र रूप में चित्रण हैं। जैसे मां काली की क्रोधावस्था की तस्वीर, दुर्गा मां की महिषासुर वध वाली तस्वीर या भगवान शिव का तांडव करते हुए कोई चित्र। ऐसी तस्वीरों को उपहार में नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तों में कड़वाहट आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali gifts 2021 don't give these things to friends and relatives on deepawali to prevent bitterness in relationships
कृष्ण द्वारा अर्जुन को संदेश - फोटो : iStock

कुरुक्षेत्र में कृष्णार्जुन की तस्वीर 

कृष्ण द्वारा अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का संदेश देते हुए की तस्वीर किसी को भी भेंट नहीं करनी चाहिए। ऐसा चित्र अशुभ माना जाता है। यह आपके परिवार में खटास उत्पन्न कर सकता है।

विज्ञापन
diwali gifts 2021 don't give these things to friends and relatives on deepawali to prevent bitterness in relationships
cactus - फोटो : cactus

बॉनसाई का उपहार न दें 

अक्सर देखा गया है लोग बॉनसाई या कैक्टस पौधों को उपहार स्वरूप एक दूसरे को प्रदान करते हैं। लेकिन दिवाली के दिन ऐसे उपहार से परहेज करना चाहिए। माना जाता है कि दिवाली पर बॉनसाई या कैक्टस के पौधे को भेंट देने से दोनों की तरक्की में बाढ़ आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed