फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: आज है दिवाली, इन वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर इस दिशा में बनाएं मां लक्ष्मी का पूजन स्थान, जरूर मिलेगी धन संपत्ति

Thu, 04 Nov 2021 05:58 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 05:58 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 laxmi pujan vastu tips for place and dircetion of deepawali lakshmi puja this direction of puja sthan give you wealth and prosperity
वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर बनाएं मां लक्ष्मी का पूजन स्थान - फोटो : self

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन लक्ष्मी गणेश पूजा अत्यंत शुभ मानी जाती है। दिवाली पूजन में वास्तु शास्त्र बहुत महत्वपूर्ण हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन पूजा के लिए मां लक्ष्मी की चौकी विधि-विधान से सजाई जाती है। साथ ही लक्ष्मी पूजन के दौरान दिशा स्थान का भी ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, जो भी भक्त मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विधिवत व्यवस्था करते हैं, उनकी पूजा जल्दी सफल होती है। पूजा के लिए सही दिशा का चयन पूजा को सार्थक व परिवार में सुख शांति प्रदान करता है। दिवाली पूजन में लक्ष्मी पूजन स्थान और सही दिशा का भी महत्व होता है। इसलिए साधक को लक्ष्मी पूजन के समय पूजन स्थान की सही दिशा का ज्ञान होना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी पूजन का सही स्थान और दिशा क्या है जिससे आज आप पूजन के दौरान सही दिशा में पूजा कर सकें। 

diwali 2021 laxmi pujan vastu tips for place and dircetion of deepawali lakshmi puja this direction of puja sthan give you wealth and prosperity
maa lakshmi

लक्ष्मी पूजा का स्थान ईशान कोण

मत्स्य पुराण के अनुसार धन-वैभव और सौभाग्य प्राप्ति के लिए दीपावली की रात्रि को लक्ष्मीपूजन के लिए श्रेष्ठ माना गया है। श्रीमहालक्ष्मी पूजन, मंत्रजाप, पाठ तंत्रादि साधन के लिए प्रदोष, निशीथ, महानिशीथ काल व साधनाकाल अनुष्ठानानुसार अलग-अलग महत्व रखते हैं। पूजा के लिए पूजास्थल तैयार करते समय दिशाओं का भी उचित समन्वय रखना जरूरी है। पूजा का स्थान ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) की ओर बनाना शुभ है। इस दिशा के स्वामी भगवान शिव हैं, जो ज्ञान एवं विद्या के अधिष्ठाता हैं। पूजास्थान पूर्व या उत्तर दिशा की ओर भी बनाया जा सकता है। देवी-देवताओं की मूर्तियां तथा चित्र पूर्व-उत्तर दीवार पर इस प्रकार रखें कि उनका मुख दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ रहे।

diwali 2021 laxmi pujan vastu tips for place and dircetion of deepawali lakshmi puja this direction of puja sthan give you wealth and prosperity
kalash (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

कलश स्थापना का स्थान 

पूजा कलश पूर्व दिशा में उत्तरी छोर के समीप रखा जाए तथा हवनकुंड या यज्ञवेदी का स्थान पूजास्थल के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) की ओर रहना चाहिए। नारियल को लाल वस्त्र में इस प्रकार लपेटें कि नारियल का आगे का भाग दिखाई दे और इसे कलश पर रखें। यह कलश वरुणदेव का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 laxmi pujan vastu tips for place and dircetion of deepawali lakshmi puja this direction of puja sthan give you wealth and prosperity
lamp diya - फोटो : pexels

लक्ष्मी पूजा का दीप स्थान 

लक्ष्मीजी की पूजा के दीपक उत्तर दिशा की ओर रखे जाते हैं। पूजा, साधना आदि के लिए उत्तर या पूर्व या पूर्व-उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना उत्तम है। तंत्रसाधना के लिए पश्चिम दिशा की तरफ मुख रखा जाता है।

विज्ञापन
diwali 2021 laxmi pujan vastu tips for place and dircetion of deepawali lakshmi puja this direction of puja sthan give you wealth and prosperity
दिवाली पूजन - फोटो : istock

लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति की मुख दिशा  

लक्ष्मीजी, गणेशजी के दाहिनी ओर स्थापित करें। दिवाली पूजन के लिए चौकी पर लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्तियां इस प्रकार रखें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम में रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed